newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने वेलेंटाइन डे पर अर्जुन कपूर को Hug कर जताया प्यार, फैंस ने ऐसे दिए रिएक्शन

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने भी फैंस को वैलेंटाइन विश किया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के दीवाने हैं। लेकिन आज वैलेंटाइन्स डे के दिन एक बार फिर एक्ट्रेस ने बता दिया है कि वो अर्जुन कपूर से कितना प्यार करती हैं।

नई दिल्ली। आज प्यार का दिन है, दुनियाभर में कपल्स इस दिन का ब्रेसब्री से इंतजार करते हैं। आज हर कोई वैलेंटाइन डे को अलग अंदाज से सेलिब्रेट कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी #love, #partner और # Valentineday ट्रेंड कर रहा है। लोग इन हैशटैग के साथ अपने पार्टनर की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी वैलेंटाइन का खुमार चढ़ा हुआ है। बॉलीवुड सेलेब्स अपने पार्टनर्स की तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें वैलेंटाइन डे विश कर रहे हैं। इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने भी फैंस को वैलेंटाइन विश किया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के दीवाने हैं। लेकिन आज वैलेंटाइन्स डे के दिन एक बार फिर एक्ट्रेस ने बता दिया है कि वो अर्जुन कपूर से कितना प्यार करती हैं।


मलाइका ने शेयर की रोमांटिक फोटो

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने लव अर्जुन कपूर संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैलेंटाइन्स डे पर एक बार फिर मलाइका ने इंस्ट्राग्राम पर अर्जुन कपूर को गले लगाते हुए एक फोटो शेयर किया है। तस्वीर में अर्जुन कपूर अपने लेडी लव मलाइका को बाहों में जकड़े, माथे को चूमते नजर आ रहे हैं। मलाइका भी आंखे बंद किए अर्जुन कपूर की बाहों में लिपटी नजर आ रहीं हैं । मलाइका ने तस्वीर से ज्यादा रोमांटिक कैप्शन लिखा है। सिर्फ एक शब्द ‘मेरा’ से ही उन्होंने अर्जुन कपूर को वैलेंटाइन विश किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं अर्जुन-मलाइका

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। भले ही दोनों ने पब्लिकली एक दूसरे के बारे में कम बाते की हों, मगर सोशल मीडिया पर काफी पहले ही कपल अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर चुके हैं। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी। लेकिन दोनों ने ऐसी खबरों को अफवाह बताया और अब मलाइका ने ये तस्वीर शेयर कर उन अफवाहों पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है।