newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sonu Sood : लॉकडाउन में लाखों लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद को स्पाइस जेट ने मसीहा बताकर किया अनोखे अंदाज में ‘सलाम’

Sonu Sood : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान लाखों मजदूरों की मदद की। बेहाल लोगों के लिए मसीहा बन कर आए सोनू ने जरुरतमंद लोगों को बसों, ट्रेनों और हवाई जहाज के जरिए मुफ्त में घर पहुंचाया। जिसके बाद अब घरेलू उड्डयन कंपनी स्पाइस जेट (Spicejet) ने सोनू सूद को अनोखे अंदाज में विश किया है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान लाखों मजदूरों की मदद की। बेहाल लोगों के लिए मसीहा बन कर आए सोनू ने जरुरतमंद लोगों को बसों, ट्रेनों और हवाई जहाज के जरिए मुफ्त में घर पहुंचाया। जिसके बाद से उनकी देश-विदेश में खूब तारीफ हो रही है। इसके लिए उन्हें तमाम तरह के सम्मान भी मिल चुके हैं। ऐसा ही सम्मान ही उन्हें हाल ही में मिला है। दरअसल, घरेलू उड्डयन कंपनी स्पाइस जेट (Spicejet) ने सोनू सूद को अनोखे अंदाज में विश किया है।

दरअसल, हवाई कंपनी स्पाइजेट ने सोनू सूद को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सेल्यूट करते हुए स्पाइजेट बोइंग 737 पर उनकी एक बड़ी सी तस्वीर बना दी। जिसके जरीए कंपनी सोनू सूद को सम्मान दे रही है। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की है। साथ ही लिखा, ”मसीहा सोनू सूद को सलाम।” कंपनी के इस सम्मान देने पर सोनू सूद ने भी उनका शुक्रिया अदा किया है।

आपको बता दें कि सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान देश में फंसे लाखों छात्र और मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया। उन्होंने इस जौरान हर जरुरतमंद की मदद की। इतना ही नहीं दूसरे देशों में फंसे भारतीय छात्रों की भी अपने वतन वापसी कराई। उन्होंने उज्बेकिस्तान, रूस, अल्माति, किर्गिस्तान जैसे दुनिया भर की तमाम जगहों पर फंसे भारतीय छात्रों की मदद की। इतना ही नहीं एक्टर ने महामारी के दौरान तमाम डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्करों की भी मदद की। जिसके बाद हर ओर उनका तारिफ होने लगी।