newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 9 July 2022: सालों बाद फूटेगा मंजरी का गुस्सा, देगी हर्षवर्धन को तलाक

TV Serials Update 9 July 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा, आरोही, स्वर्णा और शेफाली सभी डांस करते हैं और उनके पति भी उनका साथ देते हैं। तीज का त्योहार अच्छे से सेलिब्रेट किया जाता है। तभी अक्षरा अभि दोनों फुगड़ी खेलते है और अचानक अक्षरा का हाथ अभिमन्यु छोड़ देता है।

नई दिल्ली। छोटे पर्दे का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोजाना जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में आपने देखा कि  अक्षरा और अभि दोनों एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और तीज के लिए अच्छे तरीके से तैयार होते हैं। अभिमन्यु भी अक्षरा के लिए व्रत रखता है लेकिन ये बात किसी को पता नहीं होती है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा अभि दोनों फुगड़ी खेलते है और अचानक अक्षरा का हाथ अभिमन्यु छोड़ देता है। अक्षरा गिर जाती है।

अभिमन्यु रखेगा अक्षरा के लिए व्रत

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा, आरोही, स्वर्णा और शेफाली सभी डांस करते हैं और उनके पति भी उनका साथ देते हैं। तीज का त्योहार अच्छे से सेलिब्रेट किया जाता है। तभी अक्षरा अभि दोनों फुगड़ी खेलते है और अचानक अक्षरा का हाथ अभिमन्यु छोड़ देता है। अक्षरा गिर जाती है। अभिमन्यु घबरा जाता है क्योंकि उसके हाथ की ही पकड़ ढीली हो जाती है। अक्षरा कहती है कि ये सब हो जाता है और वो ठीक है। अभिमन्यु घबरा जाता है।  स्वर्णा कहती है कि एक बार वह भी मनीष की वजह से गिर पड़ी है।

मंजरी देगी हर्षवर्धन को तलाक

अभिमन्यु की टेंशन दूर करने के लिए अक्षरा मिठाई खिलाती है लेकिन अभि मना कर देता है। अभि बताता है कि उसने व्रत रखता है। अक्षरा इमोशनल हो जाती है और थैंक्यू बोलती है। हालांकि अभि कहता है कि उसने कोई पहाड़ तोड़ने वाला काम नहीं किया है। सभी लोग चांद को देखकर व्रत खोलते हैं। हर्षवर्धन गुस्सा करता है कि चांद निकल आया और तुमने मुझे बताया नहीं। मंजरी कुछ जवाब नहीं देती हैं। पहली बार मंजरी अपने लिए स्टैंड लेती है और कहती है कि उसका मन नहीं माना पहली बार..। जब रिश्तों में प्यार ही न हो तो रस्मे कैसी। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मंजरी खुद हर्षवर्धन को तलाक देने का फैसला करती है।