newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

TV Serials Update 8 September 2022: अभिमन्यु के सामने खुलेगा माया का राज तो पृथ्वी करेगा अर्जुन के सच का खुलासा

TV Serials Update 8 September 2022: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा बैक स्टेज जाकर गाना गाती है और ऑडियंस गाना सुनकर खुश हो जाती है। माया भी लाइव गाकर बहुत खुश होती है और वो अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहती है कि वो इस पल को बार-बार जीना चाहती हैं।

नई दिल्ली।छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है और कुंडली भाग्य में रोजाना ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा अक्षरा को चोट लग जाती है और अभि अक्षरा को ढूंढते-ढूंढते होटल तक पहुंच जाता है लेकिन डॉ कुणाल अभि को अक्षरा तक नहीं पहुंचने देता है। वहीं कुंडली भाग्य में आपने देखा कि काव्या और अर्जुन के बीच दोस्ती हो जाती है और प्रीता इस चीज को देखकर थोड़ा हैरान हो जाती है। दूसरी तरफ राखी को अर्जुन में करण दिखने लगता है। वो कहती है कि अर्जुन ही उसका बेटा करण है।

एक बार फिर नहीं मिल पाएंगे अक्षरा-अभिमन्यु

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा बैक स्टेज जाकर गाना गाती है और ऑडियंस गाना सुनकर खुश हो जाती है। माया भी लाइव गाकर बहुत खुश होती है और वो अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहती है कि वो इस पल को बार-बार जीना चाहती हैं। लेकिन अक्षरा माया को टोकती है कि इस पल को जिओ..इसे अपनी आदत मत बनाओ। माया नाराज होती है लेकिन कुणाल समझ जाता है और सोचता है कि कैसे वो अक्षरा को रोके। इसी बीच अभिमन्यु इवेंट की जगह जाकर अक्षरा को ढूंढता है लेकिन वो पहले ही होटल के लिए निकल जाती है। अभि को पक्का यकीन हो गया है कि आवाज अक्षरा की है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु माया से मिलता है और पहचान लेता है कि आवाज उसकी नहीं है। क्या अब माया का राज खुल जाएगा।

पृथ्वी करेगा अर्जुन के सच का खुलासा

वहीं कुंडली भाग्य में पृथ्वी अंजलि को परेशान करता है कि वो जानता है कि आखिर अर्जुन ने क्या किया है। अंजलि डर जाती है और पूछती है तुम क्या जानते हैं। पृथ्वी बताता है कि इसे सब कुछ पता है कि ऋषभ को अर्जुन ने ही मारने की कोशिश की थी। वहीं दूसरी तरफ ऋषभ अर्जुन से प्रीता और उसके बीच न आने के लिए कहता है, ऐसे छोटे झगड़े होते हैं। अभिषेक भी कहता हैं कि पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को बात नहीं करनी चाहिए। अर्जुन कहते हैं कि अभिषेक सही है, किसी को भी दो लोगों के बीच में दखल नहीं देना चाहिए। अब अर्जुन के मन में क्या है ये बात तो सिर्फ अर्जुन ही जानता है। वहीं अर्जुन को पता चलता है कि पृथ्वी उसे ब्लैकमेल कर रहा है।