newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मिलिए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फैमिली से, जानें कुछ अनसुने किस्से

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का जन्मदिन 9 अगस्त को आने वाला है। लेकिन अभी से ही वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर उनके 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं।

नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का जन्मदिन 9 अगस्त को आने वाला है। लेकिन अभी से ही वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर उनके 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर हैं।

mahesh-babu

महेश बाबू का फिल्मी करियर

उन्होंने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। महेश ने साल 1979 में आई फिल्साम नीडा में एक बाल कलाकार के तौर पर काम किया, और करीब 8 फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में की। 1999 में उन्होंने राजाकुमरुडू के साथ एक लीड हीरो के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और पहली ही फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पुरुष कलाकर का अवार्ड अपने नाम किया।

Superstar Mahesh Babu

कई अवार्ड्स से नवाजे गए महेश बाबू

तब से अब तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। आज की तारीख में उन्होंने सात नंदी पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर पुरस्कार, तीन सिनेमा पुरस्कार, तीन दक्षिण भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार जीते हैं।

mahesh namrata

महेश बाबू को कैसे मिलीं नम्रता

आज लाइम लाइट से दूर रहने वाली नम्रता ने 1993 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का ताज अपने नाम दर्ज कराया था। नम्रता ने हिंदी फिल्मों के बाद तेलुगू फिल्म ‘वामसी’ साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आये और उन्हें प्यार हो गया। बता दें कि करीब 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी।

mahesh babu family

महेश बाबू के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम सितारा है। जिसका जन्म 2012 में हुआ था। महेश और नम्रता का एक बेटा भी है जिसका नाम गौतम है। महेश बाबू अपने दोनों के बच्चों के काफी करीब हैं। आये दिन नम्रता और महेश बच्चों की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।