newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi ceremony: परिणीति चोपड़ा के हाथों में रची राघव चड्डा के नाम की मेहंदी, देखें वायरल हो रही फोटो

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi ceremony: अगर आप भी उन्हीं लोगों में एक हैं जो कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी को लेकर एक्साइटिड हैं तो आपके लिए एक हम एक बड़ा अपडेट लेकर सामने आए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर राधव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की मेहंदी फंक्शन (Mehndi ceremony) की एक तस्वीर सामने आई है। 

नई दिल्ली। जब किसी फेमस कपल की शादी होने वाली होती है सोशल मीडिया पर बस उसकी खबरें ही छा जाती है। अब इस वक्त जब बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पॉलिटिशियन राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी करने जा रही हैं तो इस वेडिंग को लेकर हर दिन कोई न कोई खबरें छाई रहती हैं। ये शादी कब होगी?, कब इस ग्रैंड वेडिंग की फोटोज सामने आएगी?, कब पहली बार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा दुल्हन बनी दिखेगी?…सभी के मन में यही सवाल घुम रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में एक हैं जो कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की शादी को लेकर एक्साइटिड हैं तो आपके लिए एक हम एक बड़ा अपडेट लेकर सामने आए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर राधव चड्डा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की मेहंदी फंक्शन (Mehndi ceremony) की एक तस्वीर सामने आई है।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

मेहंदी फंक्शन से सामने आई तस्वीर

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्डा की जो तस्वीर सामने आई है उसमें दोनों बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सबसे ज्यादा जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो है परिणीति चोपड़ा के हाथ…तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के हाथों में मेहंदी लगी हुई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन 19 सितंबर को एक्ट्रेस का मेहंदी फंक्शन (Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi ceremony) था। ये मेहंदी सेरेमनी राघव चड्ढा के घर हुई थी। अब सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Mehndi ceremony

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्डा की शादी की कुछ रस्में दिल्ली में होनी है। इन रस्मों की शुरुआत से पहले ही दोनों के घरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके बाद 23 सितंबर को ये सभी उदयपुर रवाना होंगे। चूड़ा सेरिमनी के बाद 24 सितंबर को दोपहर तक दूल्हे राजा राघव चड्ढा की सेहराबंदी की जाएगी।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

उदयपुर के होटल लीला पैलेस में दोनों की शादी होनी है। इसी दिन राघव दुल्हनिया परिणीति को लाने नाव से लीला पैलेस जाएंगे और फिर दोनों सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी दिन (24 सितंबर) रात में ही करीब 8.30 बजे दोनों का वेडिंग रिसेप्शन भी रखा जाएगा। अब इंतजार है कब इस रॉयल कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सामने आएंगे…