newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mika Singh ने फिर एक बार फिर ट्वीट कर KRK घेरा, कहा- बॉलीवुड के सॉफ्ट लोगों को बनाता है निशाना

सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने पहले केआरके (KRK) को ‘गधा’ और ‘डरा हुआ चूहा’ बताया था अब उन्होंने फिर एक ट्वीट कर उन्हें घेरा है। मीका ने एक फैन के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि ये केवल बॉलीवुड के सॉफ्ट लोगों को निशाना बनाता है।

मुंबई। सलमान खान और कमाल आर खान (Kamaal R Khan) यानी केआरके काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। केआरके पर सलमान द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके बाद से केआरके सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। अब इन दोनों की लड़ाई के बीच सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) उतर आए। जो भाईजान को सपोर्ट कर रहे हैं।

salman krk

मीका ने पहले केआरके को ‘गधा’ और ‘डरा हुआ चूहा’ बताया था अब उन्होंने फिर एक ट्वीट कर उन्हें घेरा है। मीका ने एक फैन के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि ये केवल बॉलीवुड के सॉफ्ट लोगों को निशाना बनाता है।

mika singh

उन्होंने एक फैन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ‘वो सिर्फ बॉलीवुड के मशहूर और सॉफ्ट लोगों के साथ पंगे लेता है। पर बाप से नहीं लेगा। प्लीज मेरे बेटे को बोलो मुझे अनब्लॉक करे प्लीज.. मैं करण जौहर या अनुराग कश्यप नहीं हूं… मैं इसका पापा हूं।’

mika tweet

दरअसल, ट्विटर पर चली लंबी बहस के बाद कमाल खान ने मीका सिंह को ब्लॉक कर दिया था। मीका के इस ट्वीट को सलमान खान के फैंस भी पसंद कर रहे हैं। मीका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि केआरके को किसी फिल्म के रिव्यू में पर्सनल कमेंट नहीं करना चाहिए। ‘राधे: योर मोस्टेड वांटेड भाई’ को बदनाम करने पर सलमान ने कानूनी नोटिस भेजी है।

सलमान की कानूनी टीम ने मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है क्योंकि KRK ने कहा है कि सलमान खान भ्रष्ट हैं, वह और उनका ब्रांड ‘बीइंग ह्यूमन’ धोखाधड़ी, हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग लेनदेन में शामिल हैं।’