newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mika Di Voti: राखी सावंत का नाम सुन आग बबूला हुए मीका सिंह, कमरे में बंद कर रिपोर्टर को दी गाली

Mika Di Voti: सिंगर अपने अपकमिंग रियलिटी शो मीका दी वोटी को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंगर शादी करने के लिए तैयार हैं और टीवी पर स्वयंवर करके अपने लिए दुल्हनियां ढूंढने निकले हैं। रियलिटी शो जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि उसे पहले ही मीका सिंह नए विवाद में फंस गए हैं। मीका पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक कमरे में ले जाकर रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह अपने बयानों और गुस्से के लिए जाने जाते हैं। अक्सर किसी न किसी विवाद में उनका नाम सामने ही रहता है। अब एक और विवाद में मीका सिंह  का नाम सामने आया है। बता दें  कि सिंगर अपने अपकमिंग रियलिटी शो मीका दी वोटी को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंगर शादी करने के लिए तैयार हैं और टीवी पर स्वयंवर करके अपने लिए दुल्हनियां ढूंढने निकले हैं। रियलिटी शो जल्द ही टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। हालांकि उसे पहले ही मीका सिंह नए विवाद में फंस गए हैं। मीका पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक कमरे में ले जाकर रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की है।

रिपोर्टर को दी मीका ने गाली

दरअसल मीका सिंह अपने अपकमिंग शो मीका दी वोटी का प्रमोशन करने पहुंचे थे। दावा किया जा रहा है कि किसी रिपोर्टर ने राखी सावंत को लेकर सवाल पूछ लिया जिससे सिंगर आगबबूला हो गए। रिपोर्टर ने पूछा कि क्या शो में राखी सावंत भी हिस्सा लेने वाली हैं। मीका ने उस वक्त तो सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन बाद में जमकर बवाल काटा। मीका पर आरोप है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद रिपोर्टर को पहले कमरे में बुलाया और फिर उनके साथ बदसलूकी की। दावा किया गया है कि मीका ने रिपोर्टर को भद्दी गालियां भी दी हैं। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि सिंगर को शांत कराने के लिए लोगों को आना पड़ा।

राखी के साथ मीका ने की थी अजीबोगरीब हरकत

बता दें  कि साल 2006 में मीका और राखी के बीच विवाद हुआ था जिसमें मीका ने जबरन राखी सावंत को किस किया था। इस विवाद की वजह से मीका सिंह की बहुत फजीहत हुई थी साथ ही उन्हें कानूनी पचड़े में भी पड़ना पड़ा था। हालांकि इसके बाद भी राखी सावंत और मीका को कई बार स्टेज शेयर करते हुए देखा गया है। राखी ने एक बयान में कहा था कि वो बहुत अच्छे दोस्त हैं।