newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Who is Shree Saini?: मिल वर्ल्ड के खिलाब से चूंकने के बावजूद श्री सैनी की हो रही तारीफ, जानिए कौन हैं प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप?

Who is Shree Saini?: 70वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय मूल की अमेरिकन सुंदरी श्री सैनी फर्स्ट रनर अप रहीं। मिस वर्ल्ड के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, मगर आज इस खबर में हम आपको प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप रहीं श्री सैनी के बारे में बताएंगें। श्री सैनी शुरुआत से ताज की प्रबल दावेदार थीं।

नई दिल्ली। मिल वर्ल्ड 2021 के खिताब पर पोलैंड की सुंदरी कैरोलीना बिलाव्स्का ने कब्जा जमाया है। ये प्रतियोगिता अमेरिका के प्यूर्टो रिको में आयोजित हुई थी। 70वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय मूल की अमेरिकन सुंदरी श्री सैनी फर्स्ट रनर अप रहीं। मिस वर्ल्ड के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, मगर आज इस खबर में हम आपको प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप रहीं श्री सैनी के बारे में बताएंगें। श्री सैनी शुरुआत से ताज की प्रबल दावेदार थीं।

कौन हैं मिल वर्ल्ड 2021 की फर्स्ट रनर अप

श्री सैनी भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं और पंजाब के लुधियाना से ताल्लुक रखती हैं। जब वो सिर्फ पांच साल की थीं, तब उनका परिवार अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में शिफ्ट हो गया था। श्री सैनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी विद ए पर्पस (BWAP) एंबेसडर भी हैं। सोशल मीडिया पर श्री की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। उनके चाहने वाले सिर्फ यूएस से ही नहीं बल्कि भारत में भी हैं।


श्री सेनी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जो दर्द सहा और जिन हादसों की शिकार हुईं, उसके बारे में जानकर दिल पसीज उठेगा। उन्हें बचपन से ही काफी सारे हेल्थ इशूज थे। 12 साल की उम्र से ही वो एक स्थायी पेसमेकर के साथ जी रहीं हैं, क्योंकि उन्हें एक दिल की दुर्लभ बीमार है। बचपन में उनकी ओपन-हार्ट सर्जरी हुई और एक पेसमेकर डाला गया।


श्री की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। अपने कॉलेज के दौरान वो एक दुर्घटना का शिकार हुई, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। लेकिन इनसब के बावजूद उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। जीवन में आने वाली मुश्किलों के सामने वो चट्टान की तरह खड़ी रही।


मिस वर्ल्ड इवेंट से पहले, श्री ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की। सिर पर मुकुट के साथ, फोटो में उन्हें मिस वर्ल्ड के रूप में तैयार किया गया था। पोस्ट के साथ कैप्शन में श्री ने लिखा, ‘मिस वर्ल्ड शुरू हुआ था जब मैं सिर्फ 6 साल की थी, तब मैंने मिस वर्ल्ड के रूप में कपड़े पहने थे, क्योंकि मैंने मिस वर्ल्ड को एक सुपरहीरो के रूप में देखा था।’

श्री आज भले ही मिल वर्ल्ड के ताज से चूक गईं  हो, मगर उनका हौसला बरकरार है और उनका जीवन लाखों महिलाओं के लिए प्ररेणा का स्त्रोत बन गया है।