newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hijab Controversy: सोनम कपूर ने पगड़ी से की हिजाब की तुलना, तो भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास

Hijab Controversy: अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में एक तरफ पगड़ी पहने हुए एक सिख है और दूसरी तरफ बुर्का पहनी हुई एक महिला।

नई दिल्ली। देश में इन दिनों हिजाब विवाद से माहौल गर्माया हुआ है। एक के बाद एक इसपर हर कोई अपनी राय दे रहा है। जहां एक तरह राजनीतिक दल इस मुद्दे को भुना रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड भी मामले पर बयान देने से पीछे नहीं है। बीते दिनों गुरुवार को गीतकार जावेद अख्तर ने कर्नाटक हिजाब विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मैं कभी भी हिजाब या बुर्का के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी अपने स्टैंड परकायम हूं, लेकिन साथ ही मैं उन लड़कियों के छोटे ग्रुप को डराने धमकाने की कोशिश करने वाले गुंडों की निंदा करता हूं। क्या ये उनके हिसाब से मर्दानगी है। ये अफ़सोस की बात है।” जावेद अख्तर अपने इस बयान के बाद इस्लामवादियों के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर इस्लामवादी जावेद अख्तर को इस्लामवादी इस्लाम की ‘मूल’ बातें सिखा रहे थे।

jawed khatar
अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में एक तरफ पगड़ी पहने हुए एक सिख है और दूसरी तरफ बुर्का पहनी हुई एक महिला। इस तस्वीर में ये सवाल किया गया है कि ‘अगर पगड़ी एक विकल्प हो सकता है तो बुर्का क्यों नहीं?’

sonam kapoor
हिजाब पर किए गए अपने इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। नीचे देखिए ट्विटर यूजर सोनम के बयान पर कैसे दे रहे रिएक्शन