newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Prakash Raj: प्रकाश राज को महंगा पड़ा चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाना, एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Prakash Raj : अभिनेता ने अपने पोस्ट में चंद्रयान -3 को लेकर हास्यास्पद तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह मून मिशन की पहली झलक है। आप नीचे लगे पोस्ट में उस तस्वीर को देख सकते हैं, जिसे अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद उनके खिलाफ लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

नई दिल्ली। अभिनेता प्रकाश राज को चंद्रयान -3 के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करना महंगा पड़ गया। दरअसल, पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ यह शिकायत श्री राम सेना की शिकायत पर दर्ज की है। बता दें कि बीते सोमवार को अभिनेता ने चंद्रयान-3 को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लोगों ने अपना आक्रोश जाहिर किया। अभिनेता के खिलाफ लोगों ने कड़ी कार्रवाई की भी मांग की थी।

दरअसल, अभिनेता ने अपने पोस्ट में चंद्रयान -3 को लेकर हास्यास्पद तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह मून मिशन की पहली झलक है। आप नीचे लगे पोस्ट में उस तस्वीर को देख सकते हैं, जिसे अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ लोगों में आक्रोश देखने को मिला।

बता दें कि अभिनेता किसी ना किसी मसले को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो हर मसले पर खुलकर अपनी राय साझा करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने जिस तरह से चंद्रयान-3 को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, उसे लेकर लोगों में व्यापक स्तर पर आक्रोश देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि इस बार इस अभिनेता ने किसी विशेष सरकार को नहीं, बल्कि राष्ट्र को निशाने पर लिया है। बहरहाल अब पुलिस क्या कुछ कार्रवाई करती है और अभिनेता की ओर से अपने बचाव में क्या कुछ दलीलें दी जाती हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

chandrayaan 3 2

वहीं, अगर चंद्रयान-3 मिशन की बात करें, तो अब यह चांद से महज चंद कदम दूर है। अगर चंद्रयान -3 की लैंडिंग सफल रही, तो चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत तीसरा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका और चीन कर चुके हैं। इससे पहले चंद्रयान-3 से विक्रम लैंडर अलग हुए थे। बहरहाल, अब आगे के लिए चंद्रयान -3 की राह कैसी रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।