newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mouni Roy: म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी मौनी रॉय, ‘पतली कमरिया’ में दिखाएंगी अपने हुस्न के जलवे

Mouni Roy: टीवी और फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही म्यूजिक वीडियो ‘पतली कमरिया’ (Patli Kamariya) में नजर आने वाली हैं। ‘पतली कमरिया’ में मौनी रॉय का अलग अंदाज नजर आने वाला है।

मुंबई। टीवी और फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) जल्द ही म्यूजिक वीडियो ‘पतली कमरिया’ (Patli Kamariya) में नजर आने वाली हैं। ‘पतली कमरिया’ में मौनी रॉय का अलग अंदाज नजर आने वाला है। इस म्यूजिक वीडियो में वो अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आएंगी। सॉन्ग की कंपोजिशन और लिरिक्स को तनिष्क बागची ने लिखा है। इस वीडियो को लेकर मौनी रॉय भी काफी एक्ससाइटेड हैं।

mouni roy 3

इस बारे में उन्होंने बताया, “जब मैंने पहली बार ट्रैक सुना तो मैं काफी आकर्षित हुई। भारतीय और पश्चिमी संगीत के संयोजन ने मुझे जकड़ लिया, मुझे डांसिंग बहुत पसंद है और यह गाना हर किसी को नाचने को मजबूर कर देगा।”

mouni roy 1

ये वीडियो दुबई में शूट किया गया है और अरविंद खैरा द्वारा निर्देशित किया गया है। गाने को शाजिया और पीयूष ने कोरियोग्राफ किया है। गायक तनिष्क बागची, सुख-ई और परम्परा टंडन हैं। गाना जल्द ही यूट्यूब पर लॉन्च होगा। इस गाने का फर्स्ट लुक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें गाने की रिलीज डेट भी बताई गई है। ये गाना 16 मार्च को रिलीज होगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

आपको बता दें कि इससे पहले मौनी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो में नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनको टीवी में अलग पहचान मिली। उसके बाद उन्होंने ‘देवों के देव .. महादेव’ किया। फिर उनको ‘नागिन’ शो मिला। ये शो सुपरहिट रहा साथ ही इस शो ने मौनी की लाइफ बदल दी। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में भी नजर आई थी।