newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Manoj Bajpayee Mother Passed Away: एक्टर मनोज बाजपेयी पर टूटा दुखों का पहाड़, दिल्ली के अस्पताल में मां गीता देवी का निधन

Manoj Bajpayee Mother Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए बुरी खबर है। बता दें, एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां गीता देवी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है गीता देवी की काफी समय से तबियत खराब चल रही थी। वहीं, आज सुबह उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए बुरी खबर है। बता दें, एक्टर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां गीता देवी (80 साल उम्र) का निधन हो गया है। अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज जारी था। बताया जा रहा है वो काफी समय से बिमार थी। वहीं, आज सुबह उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

Manoj Bajpayee Mother Passed Away.

भारतीय फिल्मकार अशोक पंडित (Ashok Pandit) ने इस दुखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। अशोक पंडित ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक ट्वीट कर अशोक पंडित ने मनोज बाजपेयी की हिम्मत बांधते हुए कहा कि ‘आपकी आदरणीय मां के निधन पर आपको और आपके पूरे परिवार @BajpayeeManoj को हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ॐ शांति !’

माता-पिता के करीब थे मनोज बाजपेयी

एक्टर के लिए ये दुख काफी बड़ा और परेशान करने वाला है। न सिर्फ उनके सिर से मां का आंचल छिन गया है बल्कि पिछले साल भी उन्हें ऐसा ही दुख झेलना पड़ा था। बीते साल एक्टर के पिता का निधन हो गया था जिसके बाद से ही वो काफी परेशान रहने लगे थे। बताया जाता है कि मनोज बाजपेयी अपने माता-पिता के काफी करीब थे और उनसे हर एक बार करते थे। अपनी मां को लेकर एक्टर हमेशा ये कहते थे कि उनकी मां ने उन्हें सिखाया है कि जरूरी नहीं जिसे सफलता नहीं मिली वो बेवकूफ हो।

Manoj Bajpayee Mother Passed Away..

एक्टर की मां के निधन के बाद मनोज बाजपेयी के घर में दुख का माहौल है। पूरे परिवार के साथ ही एक्टर के फैंस भी काफी दुख में हैं। फैंस  मनोज बाजपेयी को इस दुख की घड़ी में सांतवना दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अस्पताल में एडमिट होने के बाद एक्टर की मां की सेहत में सुधार होने लगा था। हालांकि अचानक उनकी तबियत एकाएक बिगड़ने लगी। इसके बाद से ही एक्टर की मां से मिलने वालों का सिलसिला जारी था। दोस्तों, परिवार वाले सभी उनसे मुलाकात कर रहे थे। हालांकि अब उनके निधन के बाद से ही सभी में दुख की लहर है।