newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mumbai: फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल पर केस दर्ज, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Mumbai: एक एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो विभु अग्रवाल की प्रोडक्शन कंपनी का नाम उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड है। जो की एडल्ट कंटेट परोसे जाने के लिए फेमस है। महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाते हुए विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

नई दिल्ली। हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और, ये मुहावरा बॉलीवुड पर एक दम सटीक बैठता है। अभी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का मामला शांत भी हुआ नहीं था कि एक और ऐसा मामला सामने आ गया है जिससे बॉलीवुड की चमक फीकी होती जा रही है। दरअसल, बॉलीवुड फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) के खिलाफ मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने केस दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 354 के तहत विभु अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

mumbai police

एक एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो विभु अग्रवाल की प्रोडक्शन कंपनी का नाम उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड है। जो की एडल्ट कंटेट परोसे जाने के लिए फेमस है। महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाते हुए विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

केस दर्ज, गिरफ्तारी की जानकारी नहीं

खबरों की मानें तो केस दर्ज होने के बाद विभु अग्रवाल को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ रही है। ऐसे में हम अग्रवाल की गिरफ्तारी की कोई पुष्टि नहीं कर सकते हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए केस दर्ज कर लिया है।

Vibhu Agarwal...

फिल्में और वेब सीरीज

फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल ने साल 2013 में बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ को प्रोड्यूस किया था। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस एप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ ही भोजपुरी, बंगाली, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, मराठी, कन्नड़ और गुजराती भाषा में कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। ये ऐप काफी बोल्ड कंटेंटे परोसे जाने के लिए फेमस है।