newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Payal Rohatgi Arrested: पायल की गिरफ्तारी पर आया पति संग्राम सिंह का रिएक्शन, पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी की बात कही

एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उनकी गिरफ्तारी पर पति संग्राम सिंह का बयान आया है। गिरफ्तारी की खबर सुनते ही संग्राम मुंबई से अहमदाबाद पहुंच गए हैं।

नई दिल्ली। एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई विवादों से एक्ट्रेस का नाम जुड़ चुका है। अब एक बार फिर वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, अहमदाबाद पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर सोसायटी में झगड़ा और चेयरमेन के ख़िलाफ़ गाली देने का आरोप है। पायल पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर चेयरमेन को गाली और धमकी दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था।

payal green

अब उनकी गिरफ्तारी पर पति संग्राम सिंह का बयान आया है। गिरफ्तारी की खबर सुनते ही संग्राम मुंबई से अहमदाबाद पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा- ‘देखिए सोसायटी में रूल्स ऐंड रेग्यूलेशन कुछ बनाए गए थे। पायल ने आज से पांच साल पहले उस सोसायटी में फ्लैट खरीदा है। तभी से सोसायटी वालों की दखलअंदाजी जारी है। वे घर पर इंटरव्यू देने पर रोक लगाते थे और कई सारे रोक-टोक किया करते थे। अब सोसायटी वालों ने पायल से पांच लाख रुपये का फंड मांगा है। जब पायल मीटिंग अटेंड करने गईं, तो पहले से ही उन्होंने पुलिस बुला रखी थी। पुलिस वालों को पैसे दे रखे थे शायद। जब पायल वहां बोलने गई, तो उन्हें रोक दिया कि आप नहीं बोल सकती हैं।’

उन्होंने आगे बताया- ‘पायल ने कहा कि वे अपने पिता की जगह अपनी बात रख सकती हैं क्योंकि उनके पिताजी की तबीयत नासाज है। फिर भी उन्हें मना कर दिया गया, वहां कई ओनर्स के बेटे पोते मौजूद थे। पायल कंपलेन करना चाहती थीं लेकिन मैंने कहा अभी कंपलेन करना सही नहीं होगा। फिर पायल ने इंस्टाग्राम पर चेयरमेन की बदतमीजी वाली वीडियो डाली थी, जिसे खुद पायल ने ही डिलीट कर दिया है। चेयरमेन ऐसा कह रहे थे कि वो पुलिस को जेब में रखते हैं।’