newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

New Bhojpuri Song : टुनटुन यादव का नया गाना ‘जिला’ रिलीज, गाने में जबरदस्त तेवर में दिख रहे हैं टुनटुन यादव

New Bhojpuri Song Released : भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फेमस और लाजवाब कलाकार हैं लेकिन इनमें से एक नाम ऐसा भी है जो धीरे धीरे इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के स्टार सिंगर टुनटुन यादव की। आज यानी 30 मार्च को टुनटुन यादव का एक और नया भोजपुरी गाना ‘जिला’ रिलीज हुआ है।

नई दिल्ली । भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार हमेशा से पूर्वांचल और देश के लोगों के लिए बिंदास गाने लाते रहे हैं। देश के लोगों का प्यार भोजपुरी इंडस्ट्री पर धीरे धीरे और ज्यादा बढ़ने लगा है और यही कारण है कि देश के किसी भी कोने में कोई पार्टी हो या फंक्शन भोजपुरी गाने नहीं बजे तो पूरा माहौल अधूरा सा लगता है। यूं तो भोजपुरी इंडस्ट्री में कई फेमस और लाजवाब कलाकार हैं लेकिन इनमें से एक नाम ऐसा भी है जो धीरे धीरे इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रहा है। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के स्टार सिंगर टुनटुन यादव की। आज यानी 30 मार्च को टुनटुन यादव का एक और नया भोजपुरी गाना ‘जिला’ रिलीज हुआ है। तो चलिए आपको खबर के जरिए इस नए गाने के बारे में जानकारी देते हैं।

टुनटुन यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में धीरे धीरे अपनी पहचान बना रहे हैं। इनके लगभग सभी गाने आज के समय में हिट है। इनको अपने गानों के लिए कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। आपको बता दें इस गाने में टुनटुन यादव को साथ कई फिमेल को-स्टार्स को देखा जा सकता है। टुनटुन यादव गाने में अपने रुतबे को दर्शाते हुए कहते हैं कि, ‘जिला में हमरे बा शासन हो, संगे घुमेला प्रशासन हो’। गाने में टुनटुन यादव अपने हाथ में बंदूक लिए दिख रहे हैं और इनके पिछे पुलिस को भी देखा जा सकता है। टुनटुन यादव की पॉपुलेरिटी का अंदाजा आप इनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब के नंबर से लगा सकते हैं। टुनटुन यादव ऑफिसियल नाम के यूट्यूब पर चैनल पर इनके 4.32 मिलियन सब्सक्राईबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर इनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स है।

बता दें इनके नए गाने ‘जिला’ को  एपी म्यूजिक वर्ल्ड नाम के यूट्यूब चैलन पर रिलीज किया गया है। लोग इस गाने को इतना प्यार दे रहे हैं कि कुछ ही घंटो में लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खुद टुनटुन यादव ने गाया है और इसके लिरिक्स लिखे हैं गोलू यादव ने। आर्य शर्मा ने इन गाने को म्यूजिक दिया है। तो आप भी टुनटुन यादव के इन नए भोजपुरी गाने को सुन आनंद लीजिए।