newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nitin Desai’s Royal Film Sets:1 करोड़ कांच के टुकड़ों से महल तो बाजीराव मस्तानी का 1 सेट बनाने में गुजरा महीना, कुछ ऐसे रॉयल सेट्स बनाते थे नितिन देसाई

Nitin Desai’s Royal Film Sets: बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए 23 भव्य सेट्स का निर्माण किया गया। जिसमें शनिवारवाड़ा को बनना सबसे मुश्किल था। इसे बनाने में 1 महीने का लंबा समय लगा था। इसके लिए 13 झूमरों के साथ-साथ 20,000 डिजाइनर शीशों का इस्तेमाल किया गया था।

नई दिल्ली। अपनी आर्ट्स से कई फिल्मों के सेट्स को गुलजार करने वाले नितिन देसाई अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। आज सुबह ही उन्होंने अपने एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वो आर्थिक परेशानी की वजह से परेशान चल रहे थे और यही वजह रही कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले को जांच रही हैं। इंडस्ट्री को अपने करियर के 20 साल देने वाले  नितिन देसाई ने ऐसे अद्भुत सेट्स का निर्माण किया है, जिसका बोलबाला विदेशों में भी हुआ है। तो चलिए उनके हिस्टोरिकल और ऑइकॉनिक फिल्म सेट्स के बारे में जानते हैं।

shish mahal

शीश महल का किया था निर्माण

अपने करियर की शुरुआत में ही उन्होंने श्याम बेनेगल के 53-एपिसोड के ऐतिहासिक नाटक, भारत एक खोज से ही थी। जहां उन्होंने कई अदभुत सेट डिजाइन किए। उन्होंने क्लासिक परिंदा, 1942: ए लव स्टोरी (1994) के सेट भी डिजाइन किए थे। आज की फिल्में की बात करें तो सलमान खान की प्रेम रतन धन पायो का शीश महल का सेट भी देसाई ने ही डिजाइन किया था। इसे बनाने में 10 मिलियन कांच के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया। इस सेट का निर्माण करना देसाई का बचपन का सपना था।

jodha akbar

जोधा अकबर का सेट

2005 की फिल्म जोधा अकबर के लिए भी देसाई ने भव्य सेट का निर्माण किया था। उन्होंने अपने स्टूडियो में ही फिल्म का सेट बनाया था। उन्होंने स्टूडियो में ही आगरा किले पर बनाया गया था

devdass

देवदास
साल 2002 में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की फिल्म देवदास तो आपको याद होगी। इस फिल्म के सेट का निर्माण भी नितिन देसाई ने ही किया था।

padmavat

पद्मावत
साल 2018 रिलीज पद्मावत की शूटिंग पहले चितौड़गढ़ में होने वाली थी लेकिन विरोध के बाद फिल्म को मुंबई में शूट किया गया। जिसके लिए नितिन देसाई ने सेट्स का निर्माण किया।

bajiraw mastaani

बाजीराव मस्तानी

बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए 23 भव्य सेट्स का निर्माण किया गया। जिसमें शनिवारवाड़ा को बनना सबसे मुश्किल था। इसे बनाने में 1 महीने का लंबा समय लगा था। इसके लिए 13 झूमरों के साथ-साथ 20,000 डिजाइनर शीशों का इस्तेमाल किया गया था।