newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sidharth Shukla: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का हुआ पोस्टमॉर्टम, आज मुंबई पुलिस बताएगी कैसे हुई मौत

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ महज 40 साल के थे। उनसे पहले सुशांत सिंह राजपूत नाम के एक और युवा एक्टर की असमय मौत हुई थी।

मुंबई। एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमॉर्टम तो हो गया, लेकिन अभी इस बारे में कम ही जानकारी है कि इस पोस्टमॉर्टम में क्या मिला। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिद्धार्थ के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं थे। मुंबई पुलिस आज इस बारे में बयान जारी कर एक्टर की असमय मौत का खुलासा कर सकती है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने शव से विसरा सुरक्षित कर लिया है। सिद्धार्थ के परिजनों ने पहले ही कहा है कि उन्हें किसी तरह से मौत के मामले में कोई शक नहीं है। सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में परिजनों का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। उन्हें कूपर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सिद्धार्थ को पहले ही मृत घोषित कर दिया था। कूपर अस्पताल से आज करीब 11 बजे शव को घरवालों के सिपुर्द किया जाएगा। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार होगा।

पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट भी आज आने की उम्मीद है। परिवार के मुताबिक सिद्धार्थ का शव पहले जूहू स्थित ब्रह्माकुमारी के दफ्तर ले जाया जाएगा। वहां पूजा के बाद घर लाया जाएगा। जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया जाएगा। मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ की मां रीता, उनकी बहन और जीजा का बयान दर्ज कर लिया है। सिद्धार्थ टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ से पॉपुलर हुए थे। कई फिल्मों में भी उन्होंने काम किया। बिग बॉस के सीजन 13 के भी सिद्धार्थ विनर थे।

सिद्धार्थ महज 40 साल के थे। उनसे पहले सुशांत सिंह राजपूत नाम के एक और युवा एक्टर की असमय मौत हुई थी। सुशांत की उम्र 35 साल थी। इन मौतों से ये सवाल उठने लगे हैं कि आखिर किन वजहों से युवा एक्टर अपनी जान गंवा रहे हैं। बॉलीवुड में पिछले काफी समय से युवा एक्टर्स की खुदकुशी की भी घटनाएं हो चुकी हैं।