newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन में इस बीमारी का शिकार हुई नोरा फतेही, वीडियो शेयर कर बताई ये बात

बॉलीवुड सितारें इन दिनों लॉकडाउन के दौरान घर में बंद है। इसी बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो इन दिनों एक बीमारी से परेशान है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारें इन दिनों लॉकडाउन के दौरान घर में बंद है। इसी बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो इन दिनों एक बीमारी से परेशान है।

hair style nora fatehi

नोरा ने टिकटॉक वीडियो में एक खुलासा किया है, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने यह स्वीकार किया है कि जब भी वह सोने की कोशिश करती हैं, इंसोम्निया यानी अनिद्रा से परेशान है।

उनकी इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 17 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “जब भी मैं सोने की कोशिश करती हूं, इंसोम्निया मुझे सोने नहीं देता, क्या और किसी को भी इसका सामना करना पड़ता है? मुझे टिकटॉक पर फॉलो करें।”

nora fatehi

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा अब अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके गाने काफी फेमस है।