newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid 19: अब खुशी कपूर का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, घर पर क्वारंटाइन हुए जाह्नवी और बोनी कपूर

Covid 19: इससे पहले अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला के साथ ही जाह्नवी के कजिन रिया कपूर और उनके पति भी वायरस से संक्रमित पाए गए थे। फिलहाल चारों कोरोना को मार देकर ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। बॉलीवुड में भी वायरस का असर साफ देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। तो वहीं, अब बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। बता दें, खुशी को कोरोना होने के बाद बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर घर पर ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। हालांकि अब तक जाह्नवी और बोनी कपूर के टेस्ट की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। परिवार की ओर से भी इसे लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि अभी तक इसे लेकर खुशी कपूर ने अपनी सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो वो कोरोना से संक्रमित हैं और उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इससे एक दिन पहले जाह्नवी कपूर ने अपनी तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने थर्मामीटर लगाया हुआ था और अपने शरीर का तापमान चेक कर रही थी। इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ बेड पर नजर आ रही थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा था, ‘साल का वह समय फिर से।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

आपको बता दें इससे पहले अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला के साथ ही जाह्नवी के कजिन रिया कपूर और उनके पति भी वायरस से संक्रमित पाए गए थे। फिलहाल चारों कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

jhanvi Kapoor

जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभी उनके पास ‘गुड लक जेरी’ और ‘दोस्ताना 2’ जैसी फ़िल्में हैं। इसके साथ ही वो बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिली’में भी देखने को मिलेंगी। दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। खुशी जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने जा रही हैं।