newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Ram Kapoor: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी एक्टिंग का परचम लहराने वाले राम कपूर का 49वां जन्मदिन आज,’घर एक मंदिर’ के सेट पर हुआ था प्यार

Happy Birthday Ram Kapoor: राम कपूर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में

नई दिल्ली। राम कपूर फिल्मों से लेकर टीवी की दुनिया में खूब काम कर चुके है। राम नें छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने अभिनय से लोगों के दिल में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ दी है। अब एक्टर ने ओटीटी में भी अपने पैर जमा लिया है। खास बात यह है कि राम ने जो भी काम किया हर उस काम में उन्हें सराहना ही मिली है और एक्टर ने अपनी एक्टिंग को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी है। राम कपूर का जन्म 1 सिंतबर 1973 को जलांधर, पंजाब में हुआ था। राम कपूर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। आइए एक्टर के जन्मदिन पर जानते है उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में-

शेट पर हुआ प्यार

गौतमी गाडगिल और राम कपूर ने एक साथ टीवी सिरियल ‘घर एक मंदिर’ एक साथ देखा गया। और इसी दौरान राम कपूर को गौतमी गाडगिल से प्यार हो गया था। धारावाहिक घर एक मंदिर में गौतमी पहले राम की भाभी बनी थी लेकिन बाद में सीरियल में कुछ ऐसा ट्विस्ट आया कि राम को गौतमी का हसबैंड बना दिया गया और दोनों कपल की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद राम ने गौतमी को प्रपोज किया जिसके बाद दोनों साल 2003 में दोनों ने विवाह कर लिया।

राम का वर्कफ्रंट

अगर राम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो राम कपूर टेलीविजन जगत में काफी फेमस है। राम कपूर सिरियल ‘घर एक मंदिर’, ‘कसम से’,’बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल में दिखाई दे चुके हैं। राम कपूर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई फिल्म ‘बिग बुल’ में दिखाई दिए थे। अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म में राम वकील के रोल में दिखाई दिए थे।