newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई शिल्पा शेट्टी की हंगामा-2, क्या राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से फिल्म पर पड़ेगा असर

OTT: शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 भी आज रिलीज हो गई है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए एक बार फिर शिल्पा शेट्टी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इस फिल्म के जरिए शिल्पा 14 सालों बाद एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म को लेकर शिल्पा शेट्टी पहले ही काफी एक्साइटेड थीं और फिल्म का प्रमोशन भी खूब जोर-शोर से कर रही थीं।

नई दिल्ली। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया है। तब से ही लोगों ने शिल्पा को ट्रोल किया है। वहीं जब से शिल्पा शेट्टी के पति की गिरफ्तारी हुई है, तब से उन्होने मीडिया से भी दूरी बना ली। इतना ही नहीं पति के विवाद में फंस जाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने ‘सुपर डांसर चैप्टर 4 शो’ को अलविदा कह दिया है। शो में शिल्पा शेट्टी को करिश्मा कपूर ने रिप्लेस किया है। शिल्पा शेट्टी की जगह अब करिश्मा कपूर शो में दिखाई देंगी।

hungama-2-ott-release-date आज रिलीज हुई हंगामा-2

बता दें कि इसी बीच शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 भी आज रिलीज हो गई है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए एक बार फिर शिल्पा शेट्टी दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इस फिल्म के जरिए शिल्पा 14 सालों बाद एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रही हैं।

preshrawl

इस फिल्म को लेकर शिल्पा शेट्टी पहले ही काफी एक्साइटेड थीं और फिल्म का प्रमोशन भी खूब जोर-शोर से कर रही थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी फिल्म की रिलीज डेट यानी 23 जुलाई उनके लिए किसी और वजह से भी यादगार बन जाएगी. आज शिल्पा शेट्टी की फिल्म रिलीज हो रही है, इसके साथ ही आज यह भी फैसला लिया जाएगा कि उनके पति को बेल मिलेगी या जेल होगी।

Shilpa-Shetty-Paresh-Rawal

साल 2007 के बाद अब रिलीज की फिल्म

बता दें कि इससे पहले साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ने फिल्म अपने के लिए काम किया था। जिसके बाद से उन्होने बॉलीवुड से दूरी बना रखी थी। इतने सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद अब शिल्पा बतौर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं।

Shilpa-Shetty-Paresh-Rawal

शिल्पा के फैंस एक्ट्रेस के इस कमबैक को लेकर काफी एक्साइटेड थे कि उससे पहले उनके पति गिरफ्तार हो गए। अब देखना यह है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी का शिल्पा शेट्टी के फिल्म पर कोई असर पड़ता है या नहीं।