newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Happy Birthday Sridevi: पद्मश्री से सम्मानित श्रीदेवी ने इंडस्ट्री में कई शानदार गाने दिए, यहां देखें लिस्ट

Happy Birthday Sridevi: 13 अगस्त को बॉलीवुड की चांदनी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। पद्मश्री से सम्मानित एक्ट्रेस ने कई शानदार गाने दिए हैं, जो आज भी दर्शकों के जुबान पर हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) ने कई हिट और शानदार फिल्में दी हैं। जो आज भी दर्शकों के मन में बसी हुई है। उन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं जिसकी बदौलत वो बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार बनीं। वो आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन याद कभी हमारे मन से धूंधली नहीं हो सकती। 13 अगस्त को बॉलीवुड की चांदनी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। पद्मश्री से सम्मानित एक्ट्रेस ने कई शानदार गाने दिए हैं, जो आज भी दर्शकों के जुबान पर हैं। तो ऐसे में आज उनके कुछ हिट गानों की लिस्ट यहां देखिएं-

CHANDANI

चांदनी

फिल्म चांदनी श्रीदेवी की बड़ी फिल्म में से एक थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट ऋषि कपूर और विनोद खन्ना थे। ये फिल्म उस समय की सुपरहिट फिल्म थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म के सारे गाने हिट हुए थे। चांदनी का टाइटल ट्रैक और ‘तेरे मेरे होंठो पर’ आज भी याद किए जाते हैं।

नगीना

फिल्म चांदनी भी उनकी हिट फिल्मों में से एक रही है। इसमें उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। साथ ही अमरीश पुरी ने भी अहम रोल निभाया था। इस फिल्म का गाना मैं तेरी दुश्मन काफी हिट हुआ था। इस फिल्म का गाना ‘नैनों में सपना’ काफी हिट हुआ था।

मिस्टर इंडिया

मिस्टर इंडिया उनकी सुपर हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर थे। इस फिल्म के सभी गाने हिट हुए थे। जिसमें सबसे ज्यादा काटे नहीं कटते हिन ये रात और हवा हवाई शामिल हैं।

खुदा गवाह

फिल्म खुदा गवाह एक लव स्टोरी है, जिसमें श्रीदेवी ने डबल रोल निभाया था। इस फिल्म के भी गाने काफी पसंद किए गए थे। जिसमें खुदा गवाह, तु मुझे कबूल हैं।