newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Saina : परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया फिल्म ‘साइना’ से अपना लुक, फैंस हुए हैरान

Saina : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों बेडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का काफी बज बना हुआ है। हर कोई उन्हें स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के रोल में देखना चाहते है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों बेडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का काफी बज बना हुआ है। हर कोई उन्हें स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) के रोल में देखना चाहते है। ऐसे में आज फिल्म से उन्होंने अपना लुक शेयर किया है। जिसमें परिणीति साइना के किरदार में छा गई हैं। लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। वो इस लुक में वो हुबहू साइना जैसी दिख रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म ‘साइना’ साइना नेहवाल की बायोपिक है, जिसमें परिणीति चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया है।

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ‘साइना’ से अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सभी का कहना है कि वो इस लुक में वो एकदम साइना जैसी लग रही हैं। इस तस्वीर में वो बैठी हुईं नजर आ रही हैं, जैसे साइना बैठी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

इससे पहले साइना नेहवाल की जिंदगी पर आधारित फिल्म साइना का टीजर रिलीज हुआ था। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें परिणीति चोपड़ा का अंदाज काफी इम्प्रेसिव है। कुछ दिन पहले ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया था। जिसके मुताबिक ये 26 मार्च को रिलीज होगी। ऐसे में फैंस को परिणीति को साइना के रोल में देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Film Saina Release Date

आपको बता दें कि पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था, लेकिन बाद में उनकी जगह परिणीति चोपड़ा को चुना गया। फिल्म के लिए परिणीति ने काफी मेहनत की। जिसका सबूत हमें तस्वीरों से मिलता रहा है। फिल्म का निर्माण अमोल गुप्ते ने किया है। इसके अलावा फिल्म में साइना के कोच पुलेला गोपीचंद का रोल एक्टर मानव कौल निभाएंगे। इसके अलावा परेश रावल भी अहम किरदार निभाएंगे।