नई दिल्ली। शाहरुख खान की मचऑवेटिड फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है और फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले तो सड़कों पर पठान का विरोध देखने को मिला था लेकिन अब फैंस ने विरोध को दरकिनार करते हुए सड़क पर झूमे जो पठान गाने पर जबरदस्त डांस किया है। बैंगलोर में पठान और शाहरुख के लिए फैंस का अलग ही प्रेम देखने को मिल रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
पठान का जबरदस्त प्रमोशन!
सोशल मीडिया पर बैंगलोर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पठान की टी-शर्ट पहने हुए साथ तकरीबन 100 लोग फिल्म के गाने झूमें जो पठान पर नाच रहे हैं।इतना ही नहीं फैंस थिएटर के अंदर जाकर भी पठान के गानों पर झूम रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस शाहरुख खान, देश की शान के नारे भी लगा रहे हैं। इसके अलावा खबरें भी है कि पठान के एक फैन क्लब ने देश भर में 50 हजार लोगों के लिए शो की फर्स्ट डे की टिकट बुक कराई है। ये आयोजन देश भर के अलग-अलग राज्यों में किया गया है जहां फैंस को पठान का फर्स्ट-डे शो देखने को मिलेगा।
#PathaanMovie Promotions In Bangalore #JhoomeJoPathaan @yrf @iamsrk pic.twitter.com/oQKPjNkARJ
— SRK ROYAL’S FC MADANAPALLE Telugu Fans Of SRK (@SrkFCMPL) January 16, 2023
Blockbuster #PathaanMovie Promotions In #BangaloreCity Team @Srk_bangalore #YellowArmy? pic.twitter.com/78qTy2ot3K
— #PATHAAN Tanveer (@TanveerSrk555) January 15, 2023
Today mannat srk fans reaction #PathaanMovie #Bollywood #mannat #SRK? #SRKian #FDFS #mannat pic.twitter.com/k6fHVJfxT6
— Delwar SRK (@Delwarsrkian) January 15, 2023
25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
सोशल मीडिया पर इस वक्त #PathaanMovie ट्रेंड कर रहा है और इस ट्रेंड को देखकर साफ पता चल रहा है कि फैंस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड हैं। इसके अलावा एक और वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसमें कुछ लोगों के हाथ में शाहरुख खान की फोटो वाली पतंग हैं। फैंस पतंग के जरिए शाहरुख को देश की शान बता रहे हैं। फैंस का जज्बा देखने लायक है लेकिन इसी बीच पठान के विरोध के सुर भी तेज हैं। एक धड़ा है जो अभी भी फिल्म का बॉयकॉट कर रहा है।