newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Priyanka Chopra: भारत में कोरोना के बढ़ते कहर को देख घबराईं PC, कहा- ‘मेरा दिल टूट गया’

Priyanka Chopra: भारत में कोरोना वायरस का कहर देखकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी घबरा गई हैं। उन्होंने देश को लोगों के लिए सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की है।

मुंबई। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी देखने को मिल रही है और साथ ही मरने वालों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस का कहर देखकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी घबरा गई हैं। उन्होंने देश को लोगों के लिए सोशल मीडिया पर चिंता जाहिर की है।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में US के राष्ट्रपति को टैग किया और उनसे COVID-19 वैक्सीन भारत को देने और मदद करने का आग्रह किया है।

उन्होंने लिखा, ”मेरा दिल टूट गया। भारत COVID19 से पीड़ित है और अमेरिका ने जरूरत से ज्यादा 550M टीकों का ऑर्डर दिया है। AstraZeneca को दुनिया भर में बांटने के लिए आपको धन्यवाद, लेकिन मेरे देश में स्थिति गंभीर है। क्या आप वैक्सीन भारत को तत्काल साझा करेंगे?”