नई दिल्ली। भले ही दुनिया काफी आगे निकल गई हो साइंस भी काफी तरक्की कर चुका है लेकिन आज भी लोगों में आस्था का नजारा देखने को मिलता है। भगवानों को लेकर तो आस्था देखने को मिलती है लेकिन टीवी से लेकर फिल्मों में भगवानों का किरदार अदा करने वालों को भी काफी सम्मान की नजरों से देखा जाता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर फेमस हुए अरुण गोविल नजर आ रहे हैं।
क्या है ऐसा वीडियो में खास…
वीडियो में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर फेमस हुए अरुण गोविल एयरपोर्ट पर हैं। इस दौरान वो अपने सामान के साथ दिखाई दे रहे हैं। तभी एक बुजुर्ग महिला उनके पैरों छूने लगती है। महिला पूरे भक्ति भाव के साथ अरुण गोविल के पैरों में कुछ समय तक ऐसे ही रहती है। इस दौरान महिला के साथ जो एक शख्स भी मौजूद होता है वो भी गोविल का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई देता है। वीडियो में पीछे “राम, सीया राम” भजन बजता हुआ सुनाई दे रहा है। वीडियो के आखिर में वो लोग अरुण गोविल के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं।
रामायण सीरियल में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले @arungovil12 जी में श्रीराम का रूप देखते है,एयरपोर्ट पर एक जोड़े ने उन्हें देखते ही उनके चरणों मे नतमस्तक हो गया बाद में अरुण जी ने भी अंगवस्त्र पहना कर उनका अभिवादन किया।इसी चीज़ का कई लोग मज़ाक़ बनाएँगे लेकिन “आस्था”यही है। pic.twitter.com/oP1VVMMaO8
— Ravi Ranjan (@RaviRanjanIn) September 30, 2022
वीडियो को मिल लोगों का खूब प्यार
इस वीडियो को ट्विटर पर ब्लॉगर Ravi Ranjan ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, “रामायण सीरियल में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले @arungovil12 जी में श्रीराम का रूप देखते है, एयरपोर्ट पर एक जोड़े ने उन्हें देखते ही उनके चरणों मे नतमस्तक हो गया बाद में अरुण जी ने भी अंगवस्त्र पहनाकर उनका अभिवादन किया। इसी चीज़ का कई लोग मज़ाक़ बनाएँगे लेकिन “आस्था” यही है।”। अब इस वीडियो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद खूब रिएक्शन दे रहे हैं। चलिए आपको दिखाते हैं कुछ ऐसे ही लोगों के रिएक्शन…
ये ही धर्म हैँ भगवान जिस के भी रूप मैं आये आप को प्रणाम करना चाइये…. अरुण सर ने उस रूप को जिया हैँ…. और क्या खूब जिया हैँ जय श्री राम! ??
— Avinash Sharma ?? (@avinsmay) September 30, 2022
नर में नारायण देखना हमारी संस्कृती है भाई जी ?
— Narendra Singh ?? (@Narendr30060276) September 30, 2022
तुलसी इस संसार में सबसे मिलिए धाय;
जाने किस अवतार में नारायण मिल जाए ?— PriTam ChaudhAry (@Pritam3101) September 30, 2022
किरदार में इतना दम था कि लोग व्यक्ति को इज्जत दे रहे हैं, ये सिर्फ सनातन के ही संस्कार हो सकते हैं।
जय श्री राम— SS (@sengarss1974) September 30, 2022
यही हे भारत की संस्कृति और लोगों के संस्कार
?? जय श्री राम— Nitin Kumawat (@NitinKu91293509) September 30, 2022