newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bramha Mishra Died: ब्रह्मा मिश्रा के निधन पर सोशल मीडिया पर शोक में डूबे लोग, ट्विटर पर दे रहे श्रद्धांजलि

Bramha Mishra Died: बॉलीवुड एक्टर ब्रह्मा मिश्रा का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने सिर्फ 32 साल की उम्र में दुनिया को अलिवदा कह दिया। मुंबई के वर्सोवा स्थित फ्लैट में उनका शव बरामद हुआ है। उनके निधन की जानकारी अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ब्रह्मा मिश्रा का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने सिर्फ 32 साल की उम्र में दुनिया को अलिवदा कह दिया। मुंबई के वर्सोवा स्थित फ्लैट में उनका शव बरामद हुआ है। उनके निधन की जानकारी अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दिव्येंदु और ब्रह्मा मिश्रा ने साथ में सुपरहिट वेबसीरीज ‘मिर्जापुर-2’ में काम किया था। जिसमनें उन्होंने ललित का किरदार निभाया था।

brahma mishra

ब्रह्मा मिश्रा के निधन पर ट्विटर पर लोग दुख जता रहे हैं। साथ ही उनको श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। दिव्येंदु शर्मा ने ललित की फोटो शेयर कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। साथ ही मुन्ना त्रिपाठी यानी उनके को-स्टार दिव्येंदु शर्मा इतने कम समय में इस दुनिया को छोड़ कर चले जाने पर उनके और उनके परिवार के प्रति दुख भी जताया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divyenndu ? (@divyenndu)

ब्रह्मा मिश्रा के निधन की खबर आने के बाद बॉलीवुड जगत में शौक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन पर कई सेलेब्स और फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके निधन पर दुख जताया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ali fazal (@alifazal9)