newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#PuneethRajkumar: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात

PuneethRajkumar: कन्नड़ सिनेमा के सर्व विख्यात अभिनेता पुनीत राज कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पुनीत राज कुमार ने 46 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई तब से उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक जताया है।

नई दिल्ली। कन्नड़ सिनेमा के सर्व विख्यात अभिनेता व अपनी अभिनय से अपनी खास पहचान स्थापित करने वाले पुनीत राज कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते उन्हें बैंगलुरु के बिक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। पुनीत राज कुमार ने 46 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई तब से उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”भाग्य के एक क्रूर मोड़ ने हमसे एक और प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है। यह जाने की कोई उम्र नहीं थी। आने वाली पीढ़ियां उन्हें उनके कार्यों और अद्भुत व्यक्तित्व के लिए प्यार से याद करेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।”

अभिनेता का सफर

अभिनेता के अब तक के सफर की बात करें, तो वे कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। खास बात यह रही है कि हर फिल्म में उनके शानदार अभिनय को सराहा जाता रहा है। अभिनय की शुरूआत वे बाल्यावस्था में ही कर चुके थें। उन्होंने 12 फिल्मों में बतौर बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। बाल्यावस्था के दौरान  ही अपनी शानदार अदाकारी के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का खिताब से नवाजा भी गया था। बाल्यवस्था के दौरान ही अपने अंदर अभियन के बीज अंकुरित करवा चुके पुनीत राज ने जवानी के दहलीज पर कदम रखते ही अपनी शानदार अदाकारी से पूरे दक्षिण भारतीय के दर्शकों को अपना दीवाना बनाकर रख दिया। उन्होंने अपने इस सफर में कई फिल्मों में काम किया, जिसमें आकाश (2005), अरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसे  और न जाने की कितनी ही फिल्में शामिल हैं।

puneethrajkumar

जीते कई पुरस्कार 

इसके अलावा उन्होंने अपनी शानदार अदाकारी से कई खिताब भी हासिल किए थे। साल 2007 में आरसु में अपने अभिनय के लिए उन्होंने एक फिल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त किया और 2008 में मिलन में अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें कर्नाटक राज्य का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था। अभिनेता की शानदारी अदाकारी को न सिर्फ दक्षिण भारत, बल्कि उत्तर भारत के दर्शक भी खूब पसंद करते हैं।