newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुशांत सुसाइड केस : पुलिस ने दर्ज किया आदित्य चोपड़ा का बयान, 3 घंटे से ज्यादा हुई पुछताछ

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से पुछताछ की। ये पुछताछ 3 घंटे से ज्यादा चली। बांद्रा पुलिस स्टेशन में आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज किया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा से पुछताछ की। ये पुछताछ 3 घंटे से ज्यादा चली। बांद्रा पुलिस स्टेशन में आदित्य चोपड़ा का बयान दर्ज किया गया है।

sushant suicide case

आदित्य चोपड़ा से हुई पुछताछ में फिल्म ‘पानी’ और सुशांत के बीच हुए यशराज फिल्म्स कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल जवाब किए गए। 3 घंटे से ज्यादा अपना बयान दर्ज करवाने के बाद आदित्य चोपड़ा बांद्रा पुलिस स्टेशन से निकल गए।

पानी का लेकर पूरा मामला

दरअसल, हाल ही में शेखर कपूर ने ईमेल के जरिए पुलिस को यह बताया था कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘पानी’ तकरीबन 10 साल से ज्यादा वक्त से फंसा हुआ है। साल 2012-13 में 150 करोड़ की इस मेगा बजट फिल्म को बनाने के लिए यशराज फिल्म्स में आदित्य चोपड़ा और उनकी मुलाकात हुई और ये तय हुआ कि यशराज के बैनर तले साल 2014 से इस फिल्म की शुरुआत होगी।

shekhar kapoor 2

फिल्म की कास्ट को लेकर सुशांत से शेखर कपूर के साथ पहली मुलाकात यशराज के स्टूडियो में हुई। इसके बाद यशराज फिल्म्स ने प्री प्रोडक्शन का काम शुरू किया। प्री प्रोडक्शन में तकरीबन 5 करोड़ रुपये खर्च भी किए गए और सुशांत सिंह राजपूत की डेट्स भी ब्लॉक कर ली गई। फिल्म में अपने किरदार को लेकर सुशांत बड़ी लगन से जुटे हुए थे। वर्कशॉप के दौरान भी उनकी एक्टिंग स्कील में उनका जुनून दिख जाता था। सुशांत ने इस प्रोजेक्ट के लिए कई फिल्में छोड़ भी दी थी।

तभी फिल्म के कंटेंट को लेकर शेखर कपूर और आदित्य चोपड़ा में कुछ मतभेद के कारण फिल्म का करार टूट गया। इसकी जानकारी जब सुशांत सिंह राजपूत को पता चली तो वो टूट गए। शेखर कपूर ने यह भी कहा कि उस शाम को सुशांत मेरे पास आया… वो मुझे पकड़कर मेरे कंधे पर सिर रखकर फूट-फूटकर रोने लगा था। उसे रोता देख मैं भी टूट गया था और मैं भी रोने लगता था। फिल्म के बंद होने का सदमा उसे इतना लगा था कि वो शायद डिप्रेशन में जाने लगा था। मैंने उसे संभालने की कोशिश की और उसे समझाया भी कि ये किरदार वो कभी न कभी पर्दे पर जरूर जिएगा। निराश होने की जरूरत नहीं है, बस सही वक्त का इंतजार करें। सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में अब तक 35 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।