newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Prakash Raj: प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 का उड़ाया मजाक, तो भड़के लोगों ने अभिनेता की लगा दी क्लास

आपको बता दें कि अभिनेता प्रकाश राज ने चंद्रयान -3 का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर सार्वजनिक की और इसके अलावा पोस्ट भी किया जिसके बाद उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। आइए , पहले आपको बताते हैं कि प्रकाश राज ने चंद्रयान -3 को लेकर ऐसी क्या तस्वीर साझा की है।

नई दिल्ली। जहां एक तरफ चंद्रयान -3 की सफल लॉन्चिंग को लेकर पूरा देश गर्वांन्वित महसूस कर रहा है। किसी के चेहरे पर इसे लेकर खुशी की तासीर नजर आ रही है, तो कोई भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस कर रहा है। बीते दिनों लैंडर विक्रम भी सफलतापूर्वक अलग हुए, जिसे एक बड़ी सफलता के रूप में रेखांकित किया जा रहा है। यही नहीं , बीते दिनों चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक डीबूस्टिंगी भी हुई। अब हम चांद से महज कुछ कदम दूर हैं । पूरी उम्मीद है कि कुछ दिनों में चंद्रयान -3 नया कीर्तिमान स्थापित कर चुका होगा, जो कि हम सभी भारतीयों के लिए हर्ष का विषय है, लेकिन आपको बता दें कि कुछ ऐसे भी लोग है, जो कि चंद्रयान -3 का मजाक बनाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। अब यह मजाक वो राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर बना रहे हैं या किसी पूर्वाग्रह का शिकार होकर, ये तो फिलहाल वही बता सकते हैं।

दरअसल, आपको बता दें कि अभिनेता प्रकाश राज ने चंद्रयान -3 का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर सार्वजनिक की और इसके अलावा पोस्ट भी किया जिसके बाद उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया। आइए , पहले आपको बताते हैं कि अभिनेता ने ऐसी कौन-सी तस्वीर साझा की थी।

देखिए तस्वीर और पोस्ट

अपनी पोस्ट में प्रकाश राज ने लिखा है कि यह देखिए चंद्रयान -3 की पहली झलक। इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने मून मिशन को लेकर हास्यास्पद तस्वीर भी साझा की है, जिसके बाद लोग अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके। एक यूजर ने तो अभिनेता को यहां तक कह दिया कि आप ऐसा करके किसी विशेष पार्टी का नहीं, बल्कि समस्त राष्ट्र का अपमान कर रहे हैं।

बहरहाल, अब आगामी दिनों में अभिनेता की ओर से इस पूरे प्रकरण पर अपनी सफाई में क्या दलीलें पेश की जाती हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। बता दें कि चंद्रयान -3 की लॉन्चिंग गत 19 जुलाई को हुई थी। हालांकि, इससे पहले 2019 में चंद्रयान -2 की लॉन्चिंग हुई थी, लेकिन किसी तकनीकी कारण की वजह विफल हो गई थी, लेकिन इस बार हमने पुरानी गलतियों से सीखकर कीर्तिमान स्थापित करने का मन बना लिया है।