newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिवंगत ऋषि कपूर के लिए रखी गई प्रार्थना सभा, तस्वीर हुई वायरल

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के लिए रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अभिनेता का इस सप्ताह ल्यूकेमिया से जूझने के बाद निधन हो गया था। दिवंगत दिग्गज अभिनेता के मुंबई स्थित आवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

मुंबई। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के लिए रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। अभिनेता का इस सप्ताह ल्यूकेमिया से जूझने के बाद निधन हो गया था। दिवंगत दिग्गज अभिनेता के मुंबई स्थित आवास पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।


वहीं इंटरनेट पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता की तस्वीर के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं।


तस्वीर में रणबीर माथे पर लाल रंग का तिलक और केसरिया रंग की पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, जो अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए समय पर मुंबई नहीं जा सकीं थी, वह शनिवार की रात को शहर पहुंचीं। उन्होंने सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई तक के सफर को पूरा किया।