newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिलजीत के बाद किसान आंदोलन को मिला प्रियंका चोपड़ा का समर्थन, एक्ट्रेस ने कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन दिया है। प्रियंका ने दिलजीत के ट्वीट को रीट्वीट किया है। साथ ही किसानों को समर्थन भी दिया है।

नई दिल्ली। देश में इस समय किसानों का आंदोलन (Farmers Protest) जारी है। जिसे सभी का लगभग समर्थन मिल रहा है। फिर चाहे आम आदमी हो या फिल्म सितारें। हाल ही में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और मिक्का सिंह ने किसान आंदोनल का समर्थन किया था। अब हॉलीवुड तक अपने जलवे बिखेर रहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन दिखाया है। उन्होंने ट्वीट कर किसान आंदोलन पर अपना समर्थन दिखाया है।

priyanka chopra 1

प्रियंका ने दिलजीत के ट्वीट को रीट्वीट किया है। जिसमें दिलजीत ने लिखा था, ”प्यार की बात करें। कोई भी धर्म लड़ाई नहीं सिखाता। हिंदु, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध सब एक दूसरे के साथ हैं। भारत इसी रीति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां सभी प्यार से रहते हैं। यहां हर धर्म को इज्जत दी जाती है।”

diljeet priyanka

प्रियंका ने दिलजीत के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ”हमारे किसान भारत के खाद्य सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। एक संपन्न लोकतंत्र के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस संकट का जल्द हल निकले।”

आपको बता दें कि हाल ही में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच गुरुवार को ट्विटर जमकर बहस हो गई थी। कंगना के इस मुद्दे पर ट्वीट को लेकर काफी बवाल हो रहा है। कंगना से भिड़ने के बाद दिलजीत की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर काफी बढ़ गई है। वो लगातार किसानों के समर्थन में खड़े नजर आएं है।