newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rahul Roy: शूटिंग के बीच राहुल रॉय को आया ब्रेन स्ट्रोक, हालत स्थिर, नानावटी अस्पताल में एडमिट

Rahul Roy: साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म राहुल रॉय (Rahul Roy) की तबीयत रविवार को बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital) में एडमिट कराया गया था। जहां वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। हालांकि सोमवार को उनकी हालात में सुधार आया है।

नई दिल्ली। साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म राहुल रॉय (Rahul Roy) की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital) में एडमिट कराया गया था। जहां वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। हालांकि अब उनकी हालात में सुधार आया है। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निशांत सिंह मलखानी (Nishant Singh Malkhani) ने इस बारे में जानकारी दी है।

राहुल रॉय इन दिनों कारगिल में फिल्म ‘LAC – लिव द बैटल’ की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ इस फिल्म में बिग बॉस फेम निशांत मलखानी भी है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान राहुल ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए।

एक इंटरव्यू में निशांत ने बताया कि वो एकदम ठीक थे। सोमवार को पूरी कास्ट और क्रू के लोग सोने चले गए थे। लेकिन शायद उन पर मौसम का असर हो गया क्योंकि कारगिल का तापमान इस वक्त -15 डिग्री था। उन्हें Aphasia की दिक्कत हुई है, जिससे इंसान की बोलने, लिखने और समझने की क्षमता प्रभावित हो जाती है।ज्यादातर यह सिर में चोट लगने या स्ट्रोक के बाद होता है।

rahul roy

इसके आगे उन्होंने बताया, ”राहुल कुछ ठीक फील नहीं कर रहे थे और हमने एकदम से नोटिस किया कि वह अपने डायलॉग्स नहीं बोल पा रहे हैं। वह इन्हें भूल नहीं रहे थे बल्कि उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी। तभी शाम को हमने नोटिस किया कि वह अजीब व्यवहार कर रहे हैं, इधर-उधर देखने लगे और हमें लगा कि जरूर कुछ गड़बड़ है। राहुल को तुरंत कारगिल के मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया। इसके बाद उनका सीटी स्कैन हुआ और बुधवार सुबह राहुल की कंडिशन के बारे में पता लगा।

Rahul Roy, Bollywood Actor

इसके बाद उन्होंने मिलिट्री की हेल्प से राहुल को हेलिकॉप्टर में एयरलिफ्ट करवाकर गुरुवार को श्रीनगर लाया गया। अब मुंबई के नानावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।