newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rajinikanth : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

Rajinikanth : केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान किया। जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा।

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान किया। जिसमें साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा। प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

rajnikanth

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”कई पीढ़ियों में मशहूर, जबरदस्‍त काम जो कम ही लोग कर पाते हैं, विविध भूमिकाएं और एक प्‍यारा व्यक्तित्व… ऐसे हैं रजनीकांत जी। अपार हर्ष का विषय है कि थलाइवा को दादा साहेब फाल्‍के अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया है। उन्‍हें बधाई।”

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड अभिनेता रजनीकांत को मिलेगा। पुरस्कार वितरण 3 मई को होगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा, ” हमें खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक,संगीतकार सभी लोगों को समय समय पर दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है। आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है। रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया है।”

इसके अलावा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई है साथ ही उन्हें बधाई भी दी है।

आपको बता दें कि इस साल दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का सिलेक्शन ज्यूरी ने किया है। जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई इन पांचों ज्यूरी ने बैठक कर एक राय से रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड देने की सिफारिश की।