newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rubina Dilaik: रुबीना दिलैक को आई पति अभिनव शुक्ला की याद, शेयर किया क्यूट वीडियो

Rubina Dilaik: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) ने एक क्यूट वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को मिस करते हुए नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनकी फोटोज और वीडियोज काफी पसंद आती हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर की है जिसमें वो अपने पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) को मिस करते हुए नजर आ रही हैं।

rubina abhinav marjaneya

इस वीडियो तो रुबीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें वो अपने पति को याद कर रही हैं साथ ही उनके संग नोक-झोक को भी मिस कर रही है। बता दें कि अभिनव शक्ला इन दिनों केपटाउन में हैं जहां वो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस उन्हें याद कर रही हैं।

रुबीना का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। फेेंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘ये गाना हमारी नोक-झोक की याद दिलाता है और इसे आपके साथ करने के लिए मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। कितना क्यूट क्यूट गाना है नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह। आप दोनों प्यार हैं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

ये पहली बार नहीं है जब रुबीना अभिनव को मिस कर रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने उनकी याद में एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो अभिनव के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)