मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने 51वें जन्मिदन के मौके पर वो अपने परिवार के साथ मालदीव (Maldives) के लिए रवाना हो गए हैं। आज सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और बच्चों के साथ मुंबई से मालदीव के लिए निकल गए हैं। वो मालदीव में ही अपने परिवार संग जन्मदिन मनाएंगे। इस बार का ये जन्मदिन सैफ के लिए काफी खास है क्योंकि उनके छोटे बेटे जेह के जन्म के बाद ये उनका सैफ का पहला बर्थडे है।
सैफ को शनिवार की सुबह करीना और बच्चों संग मुंबई के ‘कलिना प्राइवेट एयरपोर्ट’ के बाहर स्पॉट किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट से उनके तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं। इस दौरान उनके बेटे जेह की तस्वीर भी सामने आ गई हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आपको बता दें कि सैफ काफी समय से एक के बाद एक कई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी थे। जिसके बाद अब वो अपने बर्थडे पर अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते थे। यही कारण है कि वो परिवार संग मालदीव के लिए रवाना हो गए हैं और वहीं अपना बर्थडे मनाएंगे।
View this post on Instagram