newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Raj Kundra: राज कुंद्रा के बाद मुश्किल में शिल्पा शेट्टी!, शर्लिन चोपड़ा ने दर्ज कराई शिकायत, लगाए सनसनीखेज आरोप

Raj Kundra: इसी साल जुलाई में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर शोषण का आरोप लगाया था। शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि दो साल पहले 2019 में एक दिन अचानक उनके घर पहुंचे थे और उनके साथ जबरदस्ती करने लगे। शर्लिन ने आरोप लगाया था कि इस दौरान राज कुंद्रा ने उन्हें जबरन किस भी किया था।

नई दिल्ली। पॉर्नोग्राफी केस में फंसे शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने इसी साल जुलाई में सेक्सुमअल असॉल्टश का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर मैंटल और सेक्शुअल हैरेसमेंट और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अपने ट्विटर हैंडल पर शर्लिन चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा करते हुए कहा है कि राज कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि अंडरवर्ल्ड तक की भी धमकी दी थी। वीडियो में आगे शर्लिन ने रोते हुए कहा कि अब वह डर-डरके नहीं जी सकतीं।


‘आप यौन शोषण करते हैं, अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं’

वीडियो में शर्लिन राज कुंद्रा के लिए कहती दिख रही है, “लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनस? आपको बिजनसमैन बनना है, जाइए सीखिए, टाटा कैसे बिजनस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे करते हैं वो निभाते हैं। आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। उनके घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।”

raj-kundra-pornography-case-1

राज कुंद्रा ने के सिर पर बिग बॉस का हाथ- शर्लिन

शर्लिन ने आगे कहा कि राज कुंद्रा ने उन्हें किसी रंजीत बिंद्रा का नंबर दिखाते हुए कहा था कि वो डी कंपनी के आदमी है। ऐसे में उनके साथ कुछ भी हो सकता है। शर्लिन ने कहा, “जो एक दो फिल्में तेरे हाथ में हैं वो भी छूट जाएगी। इस तरह आप बात करते हैं। मैं आज नहीं डरूंगी। दुर्गा मां का आशीर्वाद लेकर आई हूं मैं। मैं नहीं डरूंगी। ना आपसे, ना आपके पावर से। क्या- क्या कहा था आपने? आपको याद है? आपने बोला था कि आपके सिर पर किसी बिग बॉस का हाथ है और जब तक उस बिग बॉस का हाथ रहेगा, आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। ऐसी बातें कहीं आपने मुझसे। उन्होंने अपने सेलफोन पर मुझे रंजीत बिंद्रा का नाम दिखाया और कहा था कि ये डी कंपनी का आदमी है। कुछ भी हो सकता है आपके साथ।”

raj kundra..

बता दें कि इसी साल जुलाई में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर शोषण का आरोप लगाया था। शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि दो साल पहले 2019 में एक दिन अचानक उनके घर पहुंचे थे और उनके साथ जबरदस्ती करने लगे। शर्लिन ने आरोप लगाया था कि इस दौरान राज कुंद्रा ने उन्हें जबरन किस भी किया था। शर्लिन की मानें तो उसने राज कुंद्रा को धक्का दिया था लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद से वो डरी हुई थी।