newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सलमान ने अपनी अगली फिल्म ‘कभी ईद, कभी दिवाली’ की घोषणा की

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की, जिसका शीर्षक ‘कभी ईद, कभी दिवाली’ है। यह साल 2021 में ईद पर रिलीज हो सकती है।

मुंबई।  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की, जिसका शीर्षक ‘कभी ईद, कभी दिवाली’ है। यह साल 2021 में ईद पर रिलीज हो सकती है। सलमान ने ट्विटर के माध्यम से यह घोषणा की। फिल्म का निर्देशन फरहाद समजी करने वाले हैं।

salman khan

ट्वीट में सलमान ने लिखा, “अपनी अगली फिल्म की घोषणा करता हूं, जो है ‘कभी ईद, कभी दिवाली’, साजिद नाडियाडवाला ने इसे लिखा है और प्रोड्यूस भी करेंगे।। फरहाद समजी इसके निर्देशक होंगे।।ईद 2021 पर।”साजिद नाडियाडवाला ने भी फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की है। वहीं फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी को उजागर नहीं किया गया है।


सलमान खान के प्रोजेक्ट्स

salman khan

बता दें कि सलमान खान फिलहाल फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुडा हैं। राधे का निर्देशन प्रभु देवा करेंगे और सलमान खान इसे भाई सोहेल और जीजा अतुल अग्निहोत्री के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। राधे, ईद 2020 पर रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान खान फिल्म किक 2 में भी नजर आने वाली हैं।

salman khan

याद दिला दें कि 2019 का क्रिसमस सलमान खान के लिए कुछ खास नहीं रहा। उनकी फिल्म दबंग 3, 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को मिक्स रिएक्शन मिले थे। दबंग 3 के आने के अगले ही हफ्ते अक्षय कुमार और करीना कपूर की गुड न्यूज रिलीज हुई थी, जिसका बड़ा असर सलमान की दबंग 3 पर पड़ा।