newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Salman Khan और उनकी बहन Alvira Khan पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, चंडीगढ़ में दर्ज शिकायत

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) सबकी मदद के लिए जाने जाते हैं। वो किसी की भी मदद करने में पीछे नहीं हटते। लेकिन अब खबर आ रही है कि भाईजान, उनकी बहन अलवीरा खान (Alvira Khan) और उनकी कंपनी ‘बीइंग ह्यूमन’ (Being Human) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

चंडीगढ़। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) सबकी मदद के लिए जाने जाते हैं। वो किसी की भी मदद करने में पीछे नहीं हटते। लेकिन अब खबर आ रही है कि भाईजान, उनकी बहन अलवीरा खान (Alvira Khan) और उनकी कंपनी ‘बीइंग ह्यूमन’ (Being Human) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चंडीगढ़ के एक व्यापारी ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

salman khan tour

ये है पूरा मामला

दरअसल, चंडीगढ़ के एक व्यापारी अरुण गुप्ता ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। व्यापारी का आरोप है कि शोरूम खोलने के बाद कंपनी दिल्ली से सामान नहीं भेज रही है। कंपनी की वेबसाइट भी बंद है। जिसके बाद उन्होंने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान और बीइंग ह्यूमन के अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

समन भी भेजे गए

पुलिस के अधिकारियों ने सलमान खान, अलवीरा खान और बीइंग ह्यूमन के सीईओ प्रसाद कपारे, संतोष श्रीवास्तव, संध्या, अनूप, संजय रंगा, मानव, आलोक को समन भेजे हैं। सभी से 10 दिन में जवाब देने को कहा गया है। वहीं, व्यापारी अरुण ने बताया कि सलमान ने उन्‍हें बिग बॉस के सेट पर बुलाया और कंपनी खोले जाने पर उन्हें हर तरह की सहायता देने का भरोसा दिया था।

salman khan sisters

क्या है शिकायत में

पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी अरुण गुप्ता ने बताया कि सलमान खान के कहने पर उन्‍होंने मनीमाजरा के एनएसी एरिया में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से ‘बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी’ का शोरूम खोला था। शोरूम खुलवाने के लिए स्टाइल क्विंटेट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड से एक एग्रीमेंट भी किया था।  इन सभी ने शोरूम तो खुलवा लिया, लेकिन किसी तरह की भी सहायता नहीं की। बीइंग ह्यूमन की ज्वेलरी जिस स्टोर से उन्हें देने के लिए कहा था, वह बंद पड़ा है। इस कारण उन्हें सामान भी नहीं मिल रहा है।