newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Seeti Maar Song Release: फिल्म राधे से रिलीज हुआ नया गाना, ‘सीटी मार’ में यूलिया ने दी आवाज

Seeti Maar Song Release: फिल्म राधे (Radhe) का गाना सीटी मार (Seeti Maar) आज रिलीज किया गया है। जिसकी जानकारी खुद सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर दी है।

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी मच अवेटेड फिल्म राधे (Radhe) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे मिला जुला रिस्पांस मिला। अब फिल्म का गाना सीटी मार (Seeti Maar) रिलीज किया गया है। जिसकी जानकारी खुद सलमान ने सोशल मीडिया पर दी है।

seeti maar radhe song

आपको बता दें कि ये गाना साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म DJ का है। इस फिल्म में सीटी मार गाने को काफी पसंद किया गया था। साउथ में ये ‘सीटी मार’ गाना बड़े चार्टबस्टर में से एक है। इस गाने को फिल्म राधे में हिंदी में लिया गया है। जिसमें सलमान के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं।

Radhe poster

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर ‘सीटी मार’ गाने के रिलीज होने की जानकारी दी। साथ ही अल्लू अर्जुन का शुक्रिया भी किया। उनका कहना है कि इस गाने में अल्लू ने बखूबी डांस किया। उन्होंने अल्लू को शुभकामनाएं भी दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

दिशा के साथ सलमान की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही हैं। इस गाने को न सिर्फ म्यूजिक आकर्षक बना रहा है, ब्लकि सलमान और दिशा के बीच डांसिंग मूव्स भी इस गाने में जान ड़ाल रहे हैं।

इस गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल अहमद ने लिखे हैं। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

यहां देखें पूरा गाना-