newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

VIDEO: ‘पहले लगाया गले, फिर चूमा माथा’ संगीता बिजलानी पर सलमान खान ने बरसाया प्यार, लोग बोले- पहला प्यार तो…

VIDEO: इस बर्थडे पार्टी में जिस शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है संगीता बिजलानी। सलमान संग उनका एक वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्यार के चर्चे होने लगे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको क्या है ऐसा वीडियो में…

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आज जन्मदिन है। एक्टर आज 27 दिसंबर को 57 साल के हो गए हैं। बीती रात एक्टर का जन्मदिन मनाया गया। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने पहुंच कर चार चांद लगाए। पार्टी के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें आप परिवार वालों के साथ ही एक्टर के दोस्तों को भी देख सकते हैं। इस बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान भी पहुंचे। दोनों का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक दूसरे से गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बर्थडे पार्टी में जिस शख्स की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है संगीता बिजलानी। सलमान संग उनका एक वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्यार के चर्चे होने लगे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको क्या है ऐसा वीडियो में…

Sangeeta Bijlani Salman.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

संगीता संग सलमान खान के प्यार के चर्चे भले किसने नहीं सुने होंगे। सलमान खान की लांग टाइम गर्लफ्रेंड की बात करें तो सबसे पहला नाम संगीता बिजलानी ही आता है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर संगीता बिजलानी और सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है बर्थडे पार्टी के बाद जब संगीता घर लौट रहीं होती है तो खुद सलमान उन्हें नीचे गाड़ी तक छोड़ने आते हैं। जैसे ही संगीता बिजलानी की गाड़ी आगे आती है तो सलमान उन्हें गले से लगाते हैं और बाद में संगीता का चेहरा हाथों से पकड़ते हुए उनके माथे पर चूमते थे। वीडियो में सलमान खान का संगीता के लिए प्यार साफ देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो पर कमेंट की आई बाढ़

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘पहला प्यार ही आखिरी प्यार होता है’। तो वहीं, एक दूसरे यूजर ने वीडियो को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा, ‘तू पहला-पहला प्यार है मेरा’। एक यूजर ने सलमान खान की तारीफ करते हुए लिखा, ‘भाई है ही ऐसे जो उनकी जिंदगी में आता है सभी से प्यार करते हैं’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, संगीता बिजलानी और सलमान खान के प्यार के चर्चे खूब सुर्खियों में रहें हैं। दोनों की सगाई भी होने वाली थी लेकिन किसी वजह से दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)