newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bigg Boss 14 : वीकेंड के वार में सलमान खान लगाएंगे घर वालों की क्लास, जान-निक्की की दोस्ती में आएगी दरार!

Bigg Boss 14 : वींकेंड के वार (Weekend Ka War) में सलमान खान (Salman Khan) कुछ ऐसी बातें सामने लेकर आंएगे, जिससे निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और जान कुमार सानू (Jan Kumar Sanu) की दोस्ती टूट सकती है।

नई दिल्ली। तमाम कोशिशों के बाद भी बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) इस बार काफी सुस्त चल रहा है। इस शो को भूनाने के लिए मेकर्स और सलमान खान (Salman Khan) ने काफी मेहनत की और कई नए हथकंडे अपनाए। इसके बावाजूद ये शो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा। हालांकि, बिग बॉस के घर (BB House) में रोज रिश्ते बदल रहे हैं। लेकिन दर्शकों को इन दिनों निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और जान कुमार सानू (Jan Kumar Sanu) की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। दोनों काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं। लेकिन आज वींकेंड के वार (Weekend Ka War) में सलमान खान कुछ ऐसी बातें सामने लेकर आंएगे, जिससे ये दोस्ती टूट सकती है।

nikki jaan

दरअसल, सलमान खान वीकेंड के वार में जान कुमार की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं। वो जान और निक्की की दोस्ती पर भी सवाल खड़ा करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में सलमान निक्की को बताते हैं कि जो जान तीन हफ्तों से दोस्ती का दावा कर रहा है, उसने ही निक्की को कप्तान नहीं बनने दिया था। वे कहते हैं- इस घर में जान ने सबसे ज्यादा दोस्ती के दावे किए हैं। लेकिन इसी ने कहा था कि मैं पागल थोड़ी हूं जो निक्की को कप्तान बना दूं। अब सलमान खान के इस खुलासे से निक्की काफी अपसेट नजर आईं।

यहां देखें वीडियो

सलमान के खुलासे के बाद जान और निक्की की दोस्ती में आएगी दरार?

वीडियो में निक्की गुस्से में उठकर चली जाती हैं और जान को सबसे बड़ा धोकेबाज बोल देती हैं। वे जान से बिल्कुल भी बात नहीं करना चाहती हैं। इनकी दोस्ती में पहले भी कई उतार-चढ़ाव देखे गए हैं। ऐसे में सलमान के इस खुलासे के बाद क्या जान और निक्की की दोस्ती में दरार आ जाएगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

nikki jaan 3
निक्की ने किया जान को किस

बता दें कि इससे पहले नवरात्र‍ि सेलिब्रेशन के दौरान दोनों की स्पेशल बॉन्ड‍िंग नजर आई। दरअसल, नवरात्र‍ि सेलिब्रेशन के लिए डांड‍िया से पहले एक और डांस प्रोग्राम रखा गया था। इसमें निक्की और जान ने एक साथ डांस परफॉर्म किया। इतना ही नहीं उन्होंने जान के गाल पर किस भी किया।