newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Criminal Justice Season 3 Review: वही पुरानी कहानी और पंकज त्रिपाठी के घिसे पिटे जोक, थ्रिलर के नाम पर धब्बा है फिल्म

Criminal Justice Season 3 Review: वही पुरानी कहानी और पंकज त्रिपाठी के घिसे पिटे जोक, थ्रिलर के नाम पर धब्बा है फिल्म हालंकि अब तक इसके पूरे एपिसोड रिलीज़ नहीं हैं तो इसपर कुछ कहना उचित नहीं होगा लेकिन ये सीरीज प्रेडिक्टेबल लग रही है। यहां हम आपको इस सीरीज की कहानी कैसी है, इस बारे में बात करेंगे।

नई दिल्ली। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर एक सीरीज आई है जिसका नाम है क्रिमिनल जस्टिस (Criminal Justice) अधूरा सच। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)  स्वस्तिका चटर्जी और पूरब कोहली देखने को मिलते हैं। क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन रिलीज़ किया गया है। लेकिन इसके सभी एपिसोड एक साथ रिलीज़ नहीं हुए हैं। अभी तक सीरीज से सिर्फ 2 एपिसोड को रिलीज़ किया गया है। क्रिमिनल जस्टिस एक ऐसे सीरीज है जिसके दर्शक फैन हैं। पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग के फैन हैं। दर्शकों को ओटीटी पर पंकज त्रिपाठी के इस रोल से कनेक्शन है और जब भी ऐसी कोई सीरीज आती है तो दर्शक उसे उत्साह के साथ देखते हैं। क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन में कहानी एक लड़की के मर्डर के इर्द-गिर्द बुनी गई है। हालंकि अब तक इसके पूरे एपिसोड रिलीज़ नहीं हैं तो इसपर कुछ कहना उचित नहीं होगा लेकिन ये सीरीज प्रेडिक्टेबल लग रही है। यहां हम आपको इस सीरीज की कहानी कैसी है, इस बारे में बात करेंगे।

क्या है कहानी में

इस सीजन में देखने को मिलता है कि एक बहुत बड़ी चाइल्ड सुपरस्टार है। जिसके पूरे भारत में फैंस हैं और लोग उसे पसंद करते हैं। ये लड़की सीरियल में धमाल कर रही है। ये लड़की उम्र में कम है लेकिन इसके सपने अडल्ट जनरेशन की तरह बड़े हैं। उसका एक भाई भी है जो अपने माता-पिता को पसंद नहीं करता है क्योंकि वो उसकी फिक्र करते हैं। इसके अलावा इस लड़के को ड्रग्स की लत है। ड्रग्स भी ऐसा वैसा नहीं, बल्कि हार्ड वाला। जिसे लेने के बाद होश भी नहीं रहता है। इस सीजन में दिखाया गया है कैसे ये छोटी लड़की ने सबके दिल पर राज कर रखा है लेकिन जो इस लड़की का करने का दिल करता है वो ये नहीं कर पाती है। इस लड़की का दिल करता है की ये भी दोस्तों से मिले, पार्टी करे,एन्जॉय करे। लेकिन वो अपने स्टारडम के चक्कर में ये सब नहीं कर पाती है। लेकिन एक बार वो एक ऐसी पार्टी का हिस्सा बन जाती है जहां सारे यंग जनरेशन के लोग हैं जो पार्टी कर रहे हैं। नशा कर रहे हैं। उसी पार्टी के बाद से लड़की गायब हो जाती है। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चलता है लड़की की मृत्यु हो गई है और उसकी हत्या के सबूत इशारा करते हैं की लड़की के खून में उसका भाई ही जुड़ा है। इसके बाद पुलिस लड़के को गिरफ्तार कर लेती है और उसके मां-बाप अब लड़के को बचाने के लिए एक अच्छा वकील चुनने की कोशिश में रहते हैं। अब उस लड़की का खून किसने किया है और आगे क्या होगा शायद आगे आने वाले एपिसोड में यही दिखने वाला है।

कैसी है कहानी

इस सीरीज के अब तक सिर्फ 2 एपिसोड ही रिलीज़ किए गए हैं। इसलिए उस अनुसार ही इस फिल्म की समीक्षा करते हैं। ये कह सकते हैं की सीरीज के एपिसोड फास्ट हैं और आपको सीरीज में बनाते हैं, लेकिन कुछ नया देखने को नहीं मिलता है। जब आप कोई सस्पेंस-थ्रिलर देखते हैं तब आपको उम्मीद होती है कि कुछ नया देखने को मिलेगा पर यहां पर ऐसा नहीं होता है। यहां मर्डर से लेकर इन्वेस्टीगेशन तक सब कुछ देखा देखा सा लगता है। ऐसा ही लगता है कि एक मर्डर हो गया है और अब पूरी सीरीज में और उसे ही सॉल्व किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग हमेशा की तरह ही लगती है। जैसे वो अन्य फिल्मों में जोक्स मारते रहते हैं वो वैसे ही इसमें भी मजाक कर रहे होते हैं। पंकज त्रिपाठी का किरदार एक वकील का है जो केस लड़ता है। कुल मिलकार सीरीज को देखने पर आपका समय खराब नहीं होगा लेकिन कोई एक्सट्रा थ्रिलर और सस्पेंस देखने को भी नहीं मिलेगा। जिससे आप चौंक जाएं। इसके अलावा स्वस्तिका मुखर्जी ने भी ठीक एक्टिंग करी है। हालांकि अभी इस सीरीज के और एपिसोड आने बाकी हैं देखते हैं आने वाले एपिसोड में क्या दिखने वाला है।