newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Birthday Special: फिल्मी कहानी से कम नहीं रही संजय दत्त की जिंदगी, विवादों से रहा है गहरा नाता

Birthday Special: उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। भले ही उनकी फिल्मी लाइफ जितनी भी हिट रही हो उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही फ्लॉप रही है।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त 29 जुलाई को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज ही के दिन वो साल 1959 में वो सुनील दत्त और नर्गिस के घर में पैदा हुए थे। सुनील दत्त और नर्गिस अपने जमाने के मशहूर कलाकार रहे हैं। संजय भी अपने माता-पिता की तरह बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। भले ही उनकी फिल्मी लाइफ जितनी भी हिट रही हो उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही फ्लॉप रही है। उन्होंने अपने जीवन में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव देखें, जिसके बारे में आज हम बताने जा रहे हैं।

sanjay dutt

अपने अलग अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया है। लेकिन अपने जीवन में वो कई बुरे दौर से गुजरे हैं। 1981 में आई फिल्म रॉकी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से संजू बाबा के बुरे दौर की शुरुआत भी हो गई थी। दरअसल, उनकी पहली फिल्म के प्रीमियर से ठीक 3 दिन पहले उनकी मां नर्गिस ने दुनिया अलविदा कह दिया था। इसी के बाद से उन्हें ड्रग्स लेने की आदत हो गई, जिसकी वजह से उन्हें पांच महीने की जेल हुई। फिर उन्होंने अमेरिका के नशा मुक्ति केंद्र में दो साल रहकर ड्रग्स से पीछा छुड़ाया। इसके बाद वापस लौटकर उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की।

बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने कते बाद उन्हें  ऋचा शर्मा से प्यार हुआ, जो उनसे उम्र में बड़ी था। जिसके बाद दोनों की शादी हो गई। सब कुछ सही चल ही रहा था कि तभी पता चलता है कि उनकी पत्नी ऋचा को ब्रेन कैंसर है। इस खबर ने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था। हालांकि इस दौरान उनकी फिल्में लगातार हिट हो रही थी। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में उथल-पुथल मच रही थी। पहले मां और फिर पत्नी, दोनों के जाने से वो बुरी तरह टूट गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

लेकिन एक ऐसा समय भी आया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। साल 1993 में उनपर जब मुंबई बम धमाकों की जांच के दौरान हथियार रखने का आरोप लगा था। यो वही साल था जिसने उनकी जिंदगी पलट दी। सभी उन्हें गुनहगार मानने लगे। 16 महीने की जेल और लगभग 20 साल तक अदालतों के चक्कर काटने के बाद वो रिहा हुए। इसके बाद उन्हें फिल्म मुन्नाभाई मिली। इसके बाद से संजू बाबा की इमेज बदलने लगी। ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इसी फिल्म के सीक्वल- ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ से उनके करियर को और बुलंदी मिली।

इसके बाद उन्होंने मान्यता से शादी की और आज वो 2 बच्चों के पिता है। ऐसा लग रहा था कि उनकी जिंदगी में सब ठीक है लेकिन तभी पता चलता है कि संजय दत्त कैंसर से पीड़ित हैं। एक बार फिर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद विदेश में उन्होंने अपना इलाज कराया और अब वो पूरी तरह से ठीक हैं। उनकी जिंदगी भी अब पटरी पर दौड़ रही है।