नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘लाइगर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस का मानना है कि फिल्म की कहानी में दम नहीं है जबकि अनन्या पांडे की एक्टिंग को भी लगातार टारगेट किया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन पुरी जगन्नाथ ने किया है और फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म एक पैन इंडिया फिल्म है। अब सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे को आधे हाथ लिया जा रहा है और जमकर उनकी एक्टिंग स्किल्स का मजाक बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं ट्विटर पर #AnanyaPanday ट्रेंड हो रहा है।
अनन्या पांडे हो रहीं ट्रोल
अनन्या पांडे की लाइगर में एक्टिंग फैंस को इंप्रेस नहीं कर पाई है। फैंस का कहना है कि उनकी एक्टिंग काफी फ्लैट और एक्सप्रेशनलेस है। अनन्या की एक्टिंग देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है। एक यूजर ने अनन्या की एक वीडियो शेयर कर लिखा- वाह क्या एक्टिंग स्किल्स है स्ट्रगल क्वीन की…इसको तो ऑस्कर देना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- मेरा टूथब्रश दे सकता है बेहतर भाव…। एक अन्य यूजर ने लिखा- तेरे से अच्छी एक्टिंग मेरी वाइफ कर लेती है मैडम…..। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनको बोलो कि पापा केजो ने विजय देवरकोंडा का चांस लगा दिया…कोई अच्छा और टैलेंटेड एक्टर इनके साथ काम नहीं करना चाहता है…और नेपो किड के साथ ये बॉयकॉट हो जाएगी।
Inke bolly Papa KJo ne Vijay d’konda ka chance laga diya… Koi talented actor inke saath aana nahi chahta… Aur nepo gang ke saath yeh boycott ho jayegi ?
— Khushboo ?? (@khushi0501) August 25, 2022
तरे से अच्छी एक्टिंग मेरी वाइफ कर लेती है मैडम??#AnanyaPandey #baycottliger
— mayank gupta (@mayankg63325628) August 25, 2022
Taati acting ghar pe he kare annanya pandu
— EXSECULAR (@SK693y) August 25, 2022
???that’s Bollywood talent for you!!!
Ridiculous!!!— Nima Kumar (@sstshrya) August 25, 2022
Wahh kya acting hai Struggle Queen #AnanyaPandey ki ?
Koi Oscar do inhe ??#LIGER #Ligerflop #BoycottBollywood #VijayDevarakonda #AnanyaPanday #Acting pic.twitter.com/C9fRpOtlcA— Shubham Jha ?? (@shubh_1822) August 25, 2022
*Honest review*
My reaction for the movie? #RamyaKrishnan Best choice #VijayDevarakonda worst decision #AnanyaPandey worst choice #LigerHuntBegins #Liger pic.twitter.com/hkPHJzwNpO— SasyJenny (@SasyNightingale) August 25, 2022
#AnanyaPandey‘s thoughts right now
Haters gonna hate i can touch my noise with tongue
That’s my talent ?? @karanjohar master class product she’s been pic.twitter.com/6VyXNQ4WDX— Rosin Christopher ?? (@Chrisrcb100) August 25, 2022
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
ऐसे तमाम तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। यूजर्स अनन्या की एक्टिंग स्किल्स के साथ साथ फिल्म को भी लपेट रहे हैं। लोगों का कहना है फिल्म में ऐसा कुछ खास नहीं है जो दर्शकों को थियेटर तक ले जाने के लिए मजबूर करे। एक यूजर ने तो सलाह देते हुए लिखा कि अनन्या पांडे को कास्ट करना ही गलत फैसला था..ये फैसला आपकी फिल्म को ले डूबेगा। गौरतलब है कि फिल्म कल रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म कोई खास कमाई नहीं कर पाई है।