newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Jersey Review: एक पिता बन शाहिद ने जीता फैंस का दिल, बाप-बेटे के बीच का भावुक रिश्ता दिखाती है फिल्म

Jersey Review: इस बार फिल्मी शुक्रवार को शाहिद कपूर स्टारर फिल्म जर्सी रिलीज के लिए तैयार है। आज फिल्म सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद के अलावा मृणाल ठाकुर,पंकज कपूर , रोनित कामरा , गीतिका महेंद्रू और रुद्र शीष मजूमदार जैसे किरदार भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।

फिल्म का नाम- जर्सी
कलाकार- शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर,पंकज कपूर , रोनित कामरा , गीतिका महेंद्रू और रुद्रशीष मजूमदार
रिलीज डेट-22 अप्रैल
रेटिंग- 4.5

नई दिल्ली। हर हफ्ते सिनेमाघर में कोई न कोई फिल्म रिलीज के लिए तैयार रहती है। इस बार फिल्मी शुक्रवार को शाहिद कपूर स्टारर फिल्म जर्सी रिलीज के लिए तैयार है। आज फिल्म सिनेमाघरों रिलीज हो चुकी है। फिल्म में शाहिद के अलावा मृणाल ठाकुर,पंकज कपूर , रोनित कामरा , गीतिका महेंद्रू और रुद्र शीष मजूमदार जैसे किरदार भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। खास बात ये है कि फिल्म में एक पिता और बेटे के बीच का मजबूत बॉन्ड देखने को मिलेगा। ये फिल्म साउथ का रीमेक है। जिससे ओरिजलन फिल्म के निर्देशक गौतम तिन्नानुरी ने ही डायरेक्ट किया है। जिसके लिए फिल्म को नानी स्टारर नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

क्या है फिल्म की कहानी

बात करें फिल्म की कहानी की तो, एक दक्षिण भारतीय लड़की यानी  मृणाल ठाकुर को पंजाबी लड़के शाहिद कपूर से प्यार हो जाता है जो भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का सपना संजोए हुए हैं। अर्जुन तलवार यानी शाहिद का करियर पीक पर होता है लेकिन वो अचानक क्रिकेट खेलना छोड़ देता है। हीरो से लूजर बनने में अर्जुन को ज्यादा टाइम नहीं लगता है लेकिन वापस उसी पॉजिशन को पाने के लिए अर्जुन सालों साल गंवा देता है। एक आखिरी उम्मीद बनकर उनका 10 साल का बेटा जो अपने अपने पिता की आंखों का तारा है वो उसकी हिम्मत बनता है। अब क्रिकेट खेलने का सपना सिर्फ पिता का नहीं..बल्कि बेटे का बन जाता है। अब एक पिता खुद के लिए नहीं..अपने बेटे के लिए खेलता है और वो जगह वापस पा लेता है जो उससे छीन ली गई थी। फिल्म बहुत भावुक कर देने वाली है। कहानी भी उम्दा है। कुल मिलाकर फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रहा फिल्म का बायकॉट

सोशल मीडिया पर फिल्म का बायकॉट किया जा रहा है। इसके पीछे की वजह है कि दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बनाना। यूजर्स एक वीडियो क्लिप शेयर कर रहे हैं जिसमें आईफा मंच पर शाहरुख और शाहिद मिलकर सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बना रहे हैं। इसी क्लिप को शेयर कर सुशांत के फैंस फिल्म को नहीं देखने के लिए कह रहे हैं।