newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Shehnaaz Gill: पंजाब की ‘कैटरीना’ शहनाज हुई भावुक, कहा- प्यार तो पवित्र है दर्द तो अटैचमेंट से होता है

Shehnaaz Gill: लड़कियों को डरने की जरुरत नहीं है। लड़के और लड़कियों में ये भेदभाव नहीं होना चाहिये। हम सबको ये सोचना चाहिए, अगर हमारी इच्छाशक्ति मजबूत है तो कोई भी हमारे साथ कुछ भी बुरा नहीं कर सकता है। आगे शहनाज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्लीज लड़कियों को उड़ने दो, उन्हें उनके हिस्से का आसमान दो, उन्हें वो करने दो जो वो वास्तव में करना चाहती हैं क्यूंकि ये उनका हक है।

नई दिल्ली। बिग बॉस-13 से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल हाल ही में दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में आयोजित ब्रह्माकुमारी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इस दौरान शहनाज गिल ने ब्रह्माकुमारी की महिलाओं के साथ अपने निजी जीवन की बातें भी साझा की। आपको बता दें कि ये कार्यक्रम छोटी बच्चियों के इम्पावरमेंट को लेकर आयोजित किया गया था। जहां पर एक्ट्रेस शहनाज गिल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आयीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SangPie (@sangpie1)

अटैचमेंट से होता है दर्द लेकिन प्यार है पवित्र : शहनाज

दिल्ली-एनसीआर के गुरुग्राम में आयोजित ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची एक्ट्रेस शहनाज गिल ने कहा, “किसी से अटैचमेंट हो जाना भले हमें दर्द दे लेकिन प्यार तो पवित्र है न। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आपको उसके लिए रोने की जरूरत नहीं होती है। आपका रिश्ता चाहे जिससे हो भाई, पति, बॉयफ्रेंड या कोई भी ये सारे रिश्ते बस यहीं तक रह जाते हैं हमारे साथ नहीं जाते हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SangPie (@sangpie1)

लड़कियों को उड़ने दो : शहनाज

जेंडर इक्वालिटी पर बात करते हुए शहनाज ने कहा कि, “मैं आप सब से कहना चाहती हूं कि लड़कियों को छोटा महसूस करवाना बंद कीजिये। मैं भी एक लड़की हूं पर ऐसा नहीं होना चाहिए की बहने हमेशा भाइयों के पीछे चलें। अगर भाई कहीं जा रहा है तो बहन भी तो जा सकती है। लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। लड़के और लड़कियों में ये भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम सबको ये सोचना चाहिए, अगर हमारी इच्छाशक्ति मजबूत है तो कोई भी हमारे साथ कुछ भी बुरा नहीं कर सकता है। आगे शहनाज ने लोगों से अपील की, प्लीज लड़कियों को उड़ने दो, उन्हें उनके हिस्से का आसमान दो, उन्हें वो करने दो जो वो वास्तव में करना चाहती हैं क्योंकि ये उनका हक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SangPie (@sangpie1)

मैं एक प्योर सोल हूँ : शहनाज

कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस शहनाज गिल ने माना की वो खुद भी एक परफेक्ट इंसान नहीं हैं। उन्होंने अपनी गलतियों के लिए कभी भी भगवान से शिकायत नहीं की बल्कि अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखा है। आखिर में एक्ट्रेस ने कहा की वो एक “प्योर सोल” हैं।