newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

‘Shaitaan’ Movie OTT  Release Date In Hindi: जल्द ओटीटी पर रिलीज हो रही अजय देवगन और आर माधवन की शैतान, करना होगा थोड़ा इंतजार

‘Shaitaan’ Movie OTT  Release Date In Hindi: शैतान ने पहले दिन बड़े पर्दे पर  14.75 करोड़ का बिजनेस किया। जबकि दूसरे दिन 18.75 करोड़, तीसरे दिन 20.5 करोड़, चौथे दिन 7.25 करोड़, पांचवें दिन 6.50 करोड़  बिजनेस किया।

नई दिल्ली। 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शैतान फिल्म सभी का दिल जीत रही है। कलेक्शन के मामले में फिल्म नए आयाम गढ रही हैं। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद से हर बढ़ते दिन के साथ कलेक्शन भी अच्छा हो रहा है। फिल्म को रिलीज हुए हफ्ता ही बीता है लेकिन अब फिल्म की ओटीटी रिलीज भी सामने आ रही है। फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाले है। अगर आपने भी फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। तो चलिए बताते हैं कि फिल्म कब रिलीज हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


अगले महीने हो रही रिलीज

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट की मानें शैतान अगले महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म 11 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। हालांकि उसकी अभी आधिकारिक पुष्टी नहीं है क्योंकि फिल्म को रिलीज हुए मात्र 8 दिन ही गुजरे हैं। अगर फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज होती है तो ये फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


कैसी है फिल्म की कहानी
फिल्म में आर माधवन की एक्टिंग को सराहा जा रहा है। फिल्म सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आर माधवन शैतान बने हैं और उन्होंने अजय देवगन की बेटी पर वशीकरण कर दिया है। अब वशीकरण की वजह से लड़की वही कर रही है, जो शैतान कह रहा है। अब अजय कैसे अपनी बेटी को वशीकरण और शैतान के चंगुल से बचाते हैं, ये बात फिल्म देखकर ही साफ हो पाएगी। फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पांस काफी अच्छा आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


कैसा रहा फिल्म का कलेक्शन

शैतान ने पहले दिन बड़े पर्दे पर  14.75 करोड़ का बिजनेस किया। जबकि दूसरे दिन 18.75 करोड़, तीसरे दिन 20.5 करोड़, चौथे दिन 7.25 करोड़, पांचवें दिन 6.50 करोड़  बिजनेस किया। फिल्म वर्ल्ड वाइल्ड 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।