newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#ShehnaazGiII: सिद्धार्थ शुक्ला के गम से बाहर निकल रहीं शहनाज गिल, शेयर की पहली प्रमोशनल वीडियो, फैंस हुए खुश

#ShehnaazGiII: शहनाज गिल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। साथ ही उन्हें हिम्मत रखने की सलाह भी दे रहे हैं।

नई दिल्ली। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद एक्ट्रेस शहनाज गिल काफी टूट गई थी। उन्होंने दुनिया से अपना नाता तोड़ लिया। लेकिन समय बीता और उन्होंने खुद को संभाल लिया। इस दौरान उन्हें अपने और सिद्धार्थ के फैंस का भरपूर साथ मिला। यही कारण है कि अब वो सिद्धार्थ के गम से खुद को बाहर निकाल पा रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोमवार को एक प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। बता दें कि एक्टर की मौत के बाद ये उनका पहला प्रमोशनल वीडियो है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

शहनाज ने एक प्रमोशनल वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो ब्यूटी और हेयर केयर ब्रांड Biotique का प्रमोशन कर रही हैं। इस वीडियो में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनकी स्किन भी काफी हेल्दी और ग्लोइंग लग रही है।

यहां देखें शहनाज का नया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज गिल की इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही उन्हें हिम्मत रखने की सलाह भी दे रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं- वेलकम बैक, तो कुछ लिख रहे हैं- हम आपके साथ हैं। यहां देखें किसने क्या कहा-